फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SOG arrested RPSC member Babulal Katara his nephew and driver Ajmer News

Paper Leak Case: SOG ने RPSC सदस्य कटारा, उसके भांजे और ड्राइवर को किया गिरफ्तार, शेरसिंह से ये है कनेक्शन?

Tue, 18 Apr 2023 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 18 Apr 2023 07:51 PM IST
सार

एसओजी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के मेंबर बाबूलाल कटारा कटारा सहित तीन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कटारा ने ही ग्रेड सेकेंड भर्ती परीक्षा का पेपर शेरसिंह को दिया था।

विज्ञापन
SOG arrested RPSC member Babulal Katara his nephew and driver Ajmer News
राजस्थान लोक सेवा आयोग के मेंबर बाबूलाल कटारा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने ग्रेड सेकेंड शिक्षक (सीनियर टीचर) भर्ती पेपर लीक मामले में अजमेर में बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी की टीम ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के मेंबर बाबूलाल कटारा को अजमेर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एसओजी ने उसके भांजे विजय कटारा और ड्राइवर गोपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसओजी के एसपी विकास सांगवान ने बताया- राजस्थान लोक सेवा आयोग के मेंबर बाबूलाल कटारा कटारा सहित तीन को गिरफ्तार किया है। उनके घरों की तलाशी ली गई है। पकड़े गए आरोपियों को जयपुर लेकर जाया जाएगा, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। बतादें कि कुछ दिन पहले ही भूपेंद्र सारण को पेपर बेचने वाला शेर सिंह मीणा को गिरफ्तार किया था। शेरसिंह मीणा ने भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करने के लिए आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा से संपर्क किया था। उस समय बाबूलाल कटारा उदयपुर के आदिम जाति शोध संस्थान के निदेशक पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शेरसिंह मीणा को पता था कि बाबूलाल कटारा आने वाले समय में आरपीएससी में प्रमोट होकर मेंबर बन सकता है। आरपीएससी में सेंध लगाने के लिए वह बाबूलाल कटारा से लगातार संपर्क में रहा। इस दौरान 15 अक्टूबर 2020 को बाबूलाल कटारा आरपीएससी का मेंबर बना। इसके बाद दोनों की नजदीकी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी सूत्रों के मुताबिक शेरसिंह मीणा ग्रेड सेकेंड भर्ती परीक्षा की तैयारियों के समय कटारा से लगातार संपर्क में रहा। इस दौरान वह भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने का प्रयास करता रहा। भर्ती परीक्षा का पेपर आते ही उसने पेपर करीब एक करोड़ रुपए में भूपेंद्र सारण को बेच दिया था।


इसके बाद भूपेंद्र सारण ने 20 लाख रुपए का अपना कमीशन रखकर पेपर सुरेश ढाका को बेच दिया। सुरेश ढाका ने पेपर अपने साले सुरेश विश्नोई को दिया था। सुरेश विश्नोई ने वह पेपर अभ्यर्थियों को पांच से आठ लाख रुपए में बेचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed