{"_id":"61f296fc01281830a35bb8af","slug":"smugglers-arrested-with-1-5-kg-afeem-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख की अफीम जब्त: बाइक की टंकी में गुप्त जगह बनाकर तस्कर ने छिपा रखी थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख की अफीम जब्त: बाइक की टंकी में गुप्त जगह बनाकर तस्कर ने छिपा रखी थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 27 Jan 2022 06:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 06:28 PM IST
सार
प्रतापगढ़ एसपी अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवक को रोका था। तलाशी में उसकी बाइक से से अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रठांजना थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार युवक को 1 किलो 700 ग्राम अफीम ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाइक की टंकी के अंदर गुप्त जगह बनाकर अफीम छिपा रखी थी। जब्त की गई अफीम की कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ एसपी अमृता दुहन ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के सुपर विजन में अभियान चलाया जा रहा है। सीओ छोटी सादड़ी मनीष बडगूजर के मार्गदर्शन और थानाधिकारी रठांजना के नेतृत्व में थाने के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को अवैध मादक पदार्थ ले जाते हुए पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान केशव शर्मा पुत्र ईश्वरलाल (36) बाजनी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन