फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   The robbery that took place five days ago at Vishwa Kashinath Mahadev temple has been exposed

Sirohi: विश्व काशीनाथ महादेव मंदिर में पांच दिन पूर्व हुई डकैती का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 09:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jul 2024 09:32 PM IST
सार

Sirohi: सरूपगंज पुलिस द्वारा विश्व काशीनाथ महादेव मंदिर में 5 दिन पूर्व हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है।

विज्ञापन
The robbery that took place five days ago at Vishwa Kashinath Mahadev temple has been exposed
पकड़े गए सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा डोलीफली, वाटेरा, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी नारायणलाल पुत्र अलुराराम गमेती भील, हरीश कुमार पुत्र मनराराम उर्फ काकु गमेती भील, डोलीफली, तंरूगी, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी शांतिलाल पुत्र गुजराराम गमेती भील, डोलीफली वाटेरा, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी सवाराम पुत्र सिंगाराम गमेती भील एवं बाबूराम पुत्र सिंगाराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है।

विज्ञापन


आधा दर्जन बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार इस मामले 24 जुलाई 2024 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई थी कि 23 जुलाई 2024 की रात्रि में गांव कासिन्द्रा के काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में वह तथा व उसके रिश्तेदार सो रहे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास मंदिर में किसी चीज को तोड़ने की आवाज सुनकर वे दोनों जागे तो देखा कि 4 आदमी मंदिर के दान पात्र को लोहे की घण से तोड़ रहे थे एवं 2 व्यक्ति मंदिर के मुख्य गेट पर हाथ में लाठी लेकर खड़े थे एवं 2 व्यक्ति मंदिर के ऊपर खड़े थे।     
विज्ञापन


उनके हो हल्ला करने पर ऊपर खड़े लड़कों के पास पत्थर होने से उनपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद दान पात्र तोड़ रहे व्यक्तियों ने उसके व उसके रिश्तेदार पर हमला कर उनके साथ मारपीट की तथा उसकी जेब से उसका पर्स निकाल कर ले लिया। उनके विरोध करने के बावजूद भी वो लोग नहीं मानें तथा उनके साथ मारपीट करते दानपात्र तोड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब वे दोनों जैसे तैसे इन बदमाशों से छूटकर दौड़कर हो हल्ला करते गांव की तरफ दौड़े, तब गांव से और लोग भी दौड़कर आये। तब सभी बदमाश मंदिर परिसर से पत्थरबाजी करने लगे, जैसे तैसे हम लोग भी पत्थर फेंकतें हुये मंदिर की तरफ बढ़े तो वो लोग वहां से भाग गये, इनके साथ कुल्हाड़ी, सरिया व लोहे के घण वगैरा भी था, वे लोग मंदिर से सामान लूटकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed