Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two pairs of special trains will run between Bengaluru Cantt and Khatipura

रेलवे का बड़ा फैसला: बेंगलुरु से जयपुर के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, आबूरोड को भी मिलेगा लाभ

Tue, 10 Nov 2026 04:50 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बेंगलुरु कैंट और जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। नवंबर में संचालित इन ट्रेनों का आबूरोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

विज्ञापन
Two pairs of special trains will run between Bengaluru Cantt and Khatipura
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बेंगलुरु कैंट और जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के बीच दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर चलने वाली इन ट्रेनों का आबूरोड सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इससे दक्षिण भारत से राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


नवंबर में इन तारीखों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, पहली स्पेशल ट्रेन संख्या 06563 बेंगलुरु कैंट से 11 नवंबर को सुबह 6 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को सुबह 11:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06564 खातीपुरा से 19 नवंबर को दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर शनिवार को सुबह 9 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 06583 बेंगलुरु कैंट से 13 नवंबर को सुबह 6 बजे रवाना होगी और रविवार को सुबह 11:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06584 खातीपुरा से 22 नवंबर को दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 9 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन


पढे़ं:  सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


आबूरोड सहित इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों स्पेशल रेलसेवाओं का ठहराव अपने निर्धारित मार्ग पर सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, चिक्कबाणावर, तुमकूर, अरसीकेरे, बीरूर, दावणगेरे, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड़, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, साबरमती बीजी, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर रहेगा।

पहली ट्रेन में 20 और दूसरी में 18 डिब्बे
पहली स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें 4 थर्ड एसी, 6 शयनयान, 8 साधारण श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल हैं। वहीं, दूसरी स्पेशल ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे। इनमें 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 शयनयान, 8 साधारण श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed