फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Election meeting of NWR Labor Union organized, assurance of struggle to fulfill the demands

Sirohi News: उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की चुनावी सभा आयोजित, मांगें पूरी करवाने के लिए संघर्ष का आश्वासन

Sat, 30 Nov 2024 05:26 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2024 05:26 PM IST
सार

रेलकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने एक चुनावी सभा का आयोजन किया, जिसमें वक्ताओं ने संघ के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए रेलकर्मियों की ओपीएस समेत अन्य मांगों को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Sirohi News: Election meeting of NWR Labor Union organized, assurance of struggle to fulfill the demands
रेलकर्मियों की आमसभा का आयोजन

विस्तार

उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में आबूरोड में रेलकर्मियों की चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष एसआई जैकब मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महामंत्री विनोद मेहता अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता आबूरोड शाखा 2 के अध्यक्ष एतेंद्र कुमार ने की।

विज्ञापन


सभा में महामंत्री विनोद मेहता ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) के विभिन्न संघर्षों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यूपीआरएमएस ने 1965 में दास कमेटी का गठन करवाया, जिसके परिणामस्वरूप महंगाई भत्ते के फॉर्मूले को तय किया गया था, इसके साथ ही जस्टिस मियाभोय ट्रिब्यूनल अवॉर्ड के तहत नाइट ड्यूटी भत्ते की शुरुआत भी यूपीआरएमएस की पहल से हुई थी। 
विज्ञापन


1978 में प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना की शुरुआत में भी यूपीआरएमएस ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि संघ ने हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और एनपीएस के विरोध में समय-समय पर प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ओल्ड पेंशन स्कीम मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद रेलकर्मियों से मजदूर संघ के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए रेलकर्मियों की विभिन्न मांगों के लिए लगातार संघर्ष करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ अध्यक्ष एसआई जैकब ने कहा कि यूपीआरएमएस ने ट्रैक मेंटेनरों के लिए ग्रेड पे 1900, 2400 और 2800 दिलवाए थे। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों का समर्थन किया, जिनमें 4200 ग्रेड पे, रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस, 12 घंटे के ड्यूटी रोस्टर को समाप्त करना, कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 5 पदोन्नति सुनिश्चित करना, डॉ आक्रायड फॉर्मूला के अनुसार न्यूनतम वेतन 32500 निर्धारित करना, रनिंग स्टाफ के माइलेज पर आयकर सीमा से बाहर रखने की मांग शामिल थी। उन्होंने यह भी कहा कि 01 जनवरी 2004 के बाद भर्ती सभी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत लाभ मिलना चाहिए और वास्तविक वेतन पर बोनस का भुगतान किया जाना चाहिए। सभा के दौरान रेलकर्मियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed