फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi news: Abu Road get water 24 hours permanent solution to the years old problem

Sirohi News: आबूरोड में जल्द मिलेगा 24 घंटे पानी, कई साल पुरानी समस्या का होगा स्थाई समाधान

Sun, 30 Mar 2025 08:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 08:17 PM IST
सार

आबूरोड नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण ने बताया कि रूडीप द्वारा भैंसासिंह बांध से पानी की मुख्य लाइन जोड़ने का कार्य अब अंतिम चरण में है। जल्द ही लोगों को 24 घंटे पानी की सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन
Sirohi news: Abu Road get water 24 hours permanent solution to the years old problem
सिरोही। आबूरोड नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण ने भैंससिंह बांध पर प्रस्तावित वाटर पंप हाउस प्लां

विस्तार

आबूरोड शहरवासियों के लिए सुखद खबर है। शहर में जल्द ही लोगों को 24 घंटे पानी मिलने लगेगा। इससे कई साल से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण ने रूडीप एवं एलएनटी अधिकारियों के साथ भैंसासिंह बांध पर प्रस्तावित वाटर पंप हाउस प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

विज्ञापन

 
आबूरोड नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण ने बताया कि रूडीप द्वारा भैंसासिंह बांध से पानी की मुख्य लाइन जोड़ने का कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके तहत बांध पर वाटर पंप हाउस प्लांट स्थापित किया जाना है। इसे लेकर प्रस्तावित कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया है। कार्य प्रगति की समीक्षा कर इसे जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


चारण के अनुसार, प्लांट के निर्माण के लिए जाने वाले रास्ते में पहाड़ियों से होकर पगडंडी का रास्ता था। इसके तहत रोड बनाने के लिए रूडीप को फॉरेस्ट विभाग से परमिशन लेने में करीब चार साल लग गए। जब यह समस्या नगरपालिका चेयरमैन चारण के ध्यान में आई, तो उन्होंने पूर्व विधायक जगसीराम कोली के साथ जयपुर में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा से मुलाकात कर इस समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। अब फॉरेस्ट विभाग ने रूडीप को अनापत्ति पत्र (NOC) जारी कर दिया है। इसके बाद रूडीप और एलएनटी द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य कर प्लांट तक जाने के लिए पहाड़ को काटकर सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है।


चारण ने बताया कि बांध से शहर तक पानी ले जाने वाली मुख्य पाइपलाइन को प्लांट तक लाया जा चुका है। इसके बाद प्लांट को चालू करने के लिए बिजली की आवश्यकता होगी। इसके तहत रूडीप द्वारा डिस्कॉम को भी लाइन बिछाने के लिए 45 लाख रुपए जमा करवा दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल

नगरपालिका चेयरमैन चारण ने रूडीप एवं एलएनटी को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। अब जल्द ही शहरवासियों को जल्द ही 24 घंटे पानी उपलब्ध होगा। इस कार्य से खासतौर पर गांधीनगर क्षेत्र की एक बड़ी समस्या का समाधान होगा। निरीक्षण के दौरान रूडीप के अधिशाषी अभियंता पुष्पेंद्र सिंह, सहायक अभियंता विनय दीवान, एलएनटी प्रोजेक्ट ऑफिसर दिवाकर और
पार्षद रितेशसिंह चौहान मौजूद रहे। 

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed