{"_id":"67128db40728d651910ce201","slug":"senior-citizen-pilgrimage-scheme-train-will-leave-for-haridwar-rishikesh-ayodhya-on-22nd-october-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2230171-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, हरिद्वार-ऋषिकेश और अयोध्या के लिए 22 अक्तूबर को रवाना होगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, हरिद्वार-ऋषिकेश और अयोध्या के लिए 22 अक्तूबर को रवाना होगी ट्रेन
Fri, 18 Oct 2024 10:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:16 PM IST
सार
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत ट्रेन रवाना होगी। जो हरिद्वार-ऋषिकेश और अयोध्या के लिए 22 अक्तूबर को रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी जवाई बांध से हरिद्वार-ऋषिकेश और अयोध्या ट्रेन 22 अक्तूबर को दोपहर 12.30 बजे जवाई बांध रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। योजना की इस यात्रा गाड़ी में जवाई बांध रेलवे स्टेशन से 250, अजमेर रेलवे स्टेशन से 250 और जयपुर रेलवे स्टेशन से 280 कुल 780 यात्री यात्रा में सवार होगें।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि सभी यात्री समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचे, ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सकें। सहायक आयुक्त, जोधपुर के अधीन जिलो के यात्रियों को जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर सवेरे 7:30 बजे सहायक आयुक्त अजमेर डिवीजन के यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन पर सवेरे 10:30 बजे व सहायक आयुक्त जयपुर-प्रथम एवं द्वितीय डिवीजन के यात्रियों को जयपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1ः30 बजे से रिपोर्ट करना है। यात्रा में सभी यात्रियों की देखरेख के लिए 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिए 1 डॉक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे। जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
इस रेलगाड़ी के लिए वर्ष 2024-25 के साथ-साथ वर्ष 2023-24 के उक्त जिलों के अवशेष तीर्थ यात्रियों को प्राथमिकता दी जाकर व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पाली के यात्री के सफल चयनित यात्री उमेश पुरोहित दूरभाष नं. 9414051162, जिला सिरोही के सफल चयनित तीर्थ यात्री श्रीकान्त पुरोहित दूरभाष नं. 9460321357, जिला जालौर एव सांचौर के सफल चयनित तीर्थ यात्री विजय कुमार दूरभाष नं. 9252924831 पर सम्पर्क कर अग्रिम पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
यात्री को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र), मूल जनआधार/आधार कार्ड/दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियों, व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु नकदी, कपड़े) लाने होंगे। पालीवाल ने बताया कि ट्रेन में छह दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जाएगी। फलतः यात्रियों हेतु यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।