Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Railways' mega plan for Diwali: Platform 1 at Abu Road station converted into a holding area

राजस्थान: दीपावली पर रेलवे की खास तैयारी, अजमेर मंडल के 3 स्टेशनों पर 24 घंटे सीसीटीवी से होगी निगरानी

Fri, 06 Nov 2026 09:32 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 09:32 PM IST
सार

दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अजमेर मंडल रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। अजमेर, आबूरोड और उदयपुर सिटी स्टेशनों को भीड़ प्रबंधन के लिए चिह्नित किया गया है। इन स्टेशनों पर 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय रहेंगे और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Railways' mega plan for Diwali: Platform 1 at Abu Road station converted into a holding area
स्टेशनों पर 24 घंटे CCTV से होगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। अजमेर मंडल के अजमेर, आबूरोड और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशनों को भीड़ प्रबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय रहेगा। यहां सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

आबूरोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर बनाया होल्डिंग एरिया

रेलवे की कार्ययोजना के तहत आबूरोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 को होल्डिंग एरिया के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ को अनियंत्रित होने से रोकना और ट्रेन आने से पहले यात्रियों को व्यवस्थित रखना है। वहीं, अजमेर स्टेशन पर टेंट, रोशनी और जरूरी सुविधाओं से युक्त अलग होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं, ताकि स्टेशन पर आवाजाही में परेशानी न हो।

विज्ञापन

24 घंटे सक्रिय रहेगा वॉर रूम, CCTV से निगरानी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के निर्देश पर यह विशेष व्यवस्था की गई है। अजमेर, आबूरोड और उदयपुर सिटी स्टेशनों पर 24 घंटे सक्रिय वॉर रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। आरपीएफ और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी स्टेशन परिसरों में यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखेंगे। अजमेर और उदयपुर सिटी स्टेशनों पर अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट काउंटरों पर भी बढ़ाई जाएगी व्यवस्था

त्योहार के दौरान टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारों को नियंत्रित करने के लिए टिकट बिक्री और यात्रियों की संख्या की नियमित समीक्षा की जाएगी। जरूरत के अनुसार व्यस्त समय में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा एटीवीएम पर 24 घंटे फैसिलिटेटर तैनात रहेंगे।


यात्रियों की शिकायतों और उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए रेल मदद सेवा भी चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी।

विशेष ट्रेनें चलेंगी, नियमित ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

दीपावली पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अजमेर, उदयपुर सिटी और मदार स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को भीड़ से राहत मिले और उनका सफर सुरक्षित व सुविधाजनक बना रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed