फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: English liquor worth 80 lakhs being smuggled under sugarcane seized

Sirohi: गन्ने के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 80 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार; पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 28 May 2025 10:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 10:39 PM IST
सार

Sirohi: पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जब्त शराब गुजरात में कहां और किन लोगों को सप्लाई की जानी थी। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
Sirohi: English liquor worth 80 lakhs being smuggled under sugarcane seized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक से गन्ने के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 607 कार्टन बरामद किए हैं। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

अभियान के तहत हुई कार्रवाई

आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभूदयाल धानिया एवं माउंट आबू वृताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई।

विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान गुजरात की ओर जा रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक में ऊपर गन्ना लदा हुआ था, लेकिन जांच करने पर गन्ने के नीचे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 607 कार्टन छिपाकर रखे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बाड़मेर के रहने वाले

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी भगाराम पुत्र दीपाराम जाट, निवासी गांव भूरटिया, थाना नागाणा, जिला बाड़मेर और दूसरा गुणेशाराम पुत्र बाबूलाल जाट, निवासी भूरटिया, हाल निवासी जिला बाड़मेर शामिल हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब पंजाब से भरकर गुजरात सप्लाई की जानी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समय रहते ट्रक को पकड़ लिया, अन्यथा यह खेप गुजरात सीमा में प्रवेश कर जाती।

पढ़ें: ट्रेलर में चावल की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने 269 कॉर्टन किया जब्त; 2 गिरफ्तार

पुलिस अब पता लगा रही सप्लाई नेटवर्क

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जब्त शराब गुजरात में कहां और किन लोगों को सप्लाई की जानी थी। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस कार्रवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुखराज, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, जयंतिलाल, भवानीसिंह, दिलीपसिंह, मालदेव, प्रवीणसिंह एवं हिन्दूराम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed