फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Demand to start Kendriya Vidyalaya in Sirohi, MP submitted a letter to Education Minister

Sirohi News: जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग, सांसद ने शिक्षा मंत्री को पत्र सौंपा

Sat, 14 Jun 2025 08:16 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 08:16 AM IST
सार

सिरोही में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के सांसद लुंबाराम चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। गौरतलब है कि सिरोही मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग लंबे समय से उठ रही है।

विज्ञापन
Sirohi News: Demand to start Kendriya Vidyalaya in Sirohi, MP submitted a letter to Education Minister
सांसद लुंबाराम चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र सौंपा

विस्तार

जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर जिला मुख्यालय पर सत्र 2025-26 से केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मंत्री को एक लिखित पत्र भी सौंपा।

विज्ञापन


सांसद लुंबाराम चौधरी ने शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि सिरोही जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन को केंद्रीय विद्यालय संचालन के लिए अस्थायी भवन के रूप में प्रस्तावित किया गया है। इस भवन का निरीक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर द्वारा गठित समिति ने किया था। निरीक्षण के उपरांत भवन को संगठन के नियमों एवं शर्तों के अनुरूप पाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Plane Crash: अंतहीन दुख, विमान हादसे में डॉक्टर परिवार खत्म, माता-पिता को जिगर के टुकड़ों का इंतजार; सैंपल दिए
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त द्वारा भवन में पाई गई कमियों के संबंध में दस्तावेज केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुख्यालय, नई दिल्ली को भेजे जा चुके हैं। सांसद चौधरी ने आग्रह किया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 से केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत की जाए।


सांसद चौधरी ने यह भी बताया कि वर्तमान में जिले में केवल माउंट आबू में केंद्रीय विद्यालय संचालित है, जिसमें सिरोही जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पाता। ऐसे में सिरोही मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग लंबे समय से उठ रही है।

उन्होंने कहा कि आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए वे इस मुद्दे पर लगातार प्रयासरत हैं और शिक्षा मंत्री से पूर्व में भी इस विषय में बातचीत कर चुके हैं। अब जल्द ही सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed