{"_id":"67cc5fe0ecd073c27a084b44","slug":"liquor-being-smuggled-to-gujarat-in-a-secret-box-built-in-a-centro-car-was-caught-2-accused-including-1-woman-were-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2706420-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: शराब छिपाने के लिए कार में बनाए गए गुप्त बॉक्स, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: शराब छिपाने के लिए कार में बनाए गए गुप्त बॉक्स, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Mar 2025 11:01 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:01 PM IST
सार
पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी जावेदखान पठान और फरानाबानो साजिद शेख को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और गुजरात में इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड रीको पुलिस ने सेंट्रो कार में बनाए गए गुप्त बॉक्स में गुजरात ले जाई जा रही शराब पकड़ी। ममाले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबूरोड-पालनपुर फोरलेन स्थित मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान यह कारवाई की गई।
गौरतलब है कि सिरोही जिले में शराब की तस्करी के विरुद्ध कारवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में उपनिरीक्षक पुखराज, हेडकांस्टेबल कैलाशचंद्र, कांस्टेबल ओमप्रकाश, दिलीप सिंह, दिनेश एवं गोपाल की टीम द्वारा आबूरोड-पालनपुर फोरलेन स्थित मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से गुजरात जा रही सेंट्रो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें बनाए गए गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखी गई थी।
अंग्रेजी शराब के 45 अधे व 26 पव्वे पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर शराब एवं कार को जब्त कर रहमानी मौहल्ला, अल्ला नगर, बेरमपुरा, पुलिस थाना बेरमपुरा, जिला अहमदाबाद, गुजरात निवासी जावेदखान पुत्र जमीलखान पठान एवं .मकान संख्या 03 न्यू स्कीई, रॉ हाऊस, दानीलिबडा, पुलिस थाना दानीलिबडा, जिला अहमदाबाद, गुजरात निवासी फरानाबानो पत्नी साजिद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से यह शराब कहां से ली गई थी तथा गुजरात में इसे कहां ले जाया जा रहा था इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।