फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Golden Chariot will run with 7 star facilities, get a glimpse of cultural heritage of Karnataka

Sirohi News: 7 स्टार सुविधाओं के साथ ट्रैक पर दौड़ेगी गोल्डन चैरियट, कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत की मिलेगी झलक

Fri, 22 Nov 2024 12:34 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 12:34 PM IST
सार

देश की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट अगले महीने की 14 दिसंबर से ट्रैक पर दौड़ने के लिए तैयार है। सेवन स्टार सुविधाओं वाली इस ट्रेन को एक बार फिर ट्रैक पर उतारने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Sirohi News: Golden Chariot will run with 7 star facilities, get a glimpse of cultural heritage of Karnataka
गोल्डन चेरियट लग्जरी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे एवं आईआरसीटीसी की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन एक बार फिर ट्रैक पर उतरने को तैयार है। कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन इस बार 14 दिसंबर को रवाना हो रही है। ट्रेन में 13 डबल बेड केबिन, 26 सिंगल बेड केबिन और दिव्यांग मेहमानों के लिए 1 केबिन है। 40 केबिन वाली इस शाही ट्रेन में 80 यात्री सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन


गोल्डन चैरियट है यानी स्वर्ण रथ नाम की इस ट्रेन में यात्रियों को शाही फील देने के लिए ट्रेन के सभी आलीशान केबिन एयर कंडीशनर एवं वाई-फाई से लैस हैं। सभी केबिन में गद्देदार फर्नीचर, लग्जरियस बाथरूम, आरामदायक बेड, शानदार टीवी लगे हैं, जिसमें ओटीटी सुविधा भी उपलब्ध है। ट्रेन में सैलून का भी खास इंतजाम है। 
विज्ञापन


इस लग्जरी ट्रेन में देशी और विदेशी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया है, जिसके लिए रुपि और नालायक नाम के दो बेहतरीन रेस्तरां हैं। जहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके साथ ही बार में बेहतरीन और ब्रांडेड वाइन और बीयर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सेहत और आरामदायक सफर के लिए इस गोल्डन चैरियट ट्रेन में आरोग्य स्पा भी है, जहां स्पा थैरेपी समेत कई स्पा का आनंद लिया जा सकता है। इतना ही नहीं सेहत का ख्याल रखने के लिए एक हाइटेक जिम भी है, जहां वर्काउट के लिए बेहद आधुनिक एक्सरसाइज मशीनें हैं। मेहमानों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम से लैस है। 


ये रहेगा पैकेज

इस लग्जरी ट्रेन में 5 रातें और 6 दिन गुजारने के लिए आपको मात्र 4 लाख 530 रुपये के साथ 5 प्रतिशत GST देना होगा, जिसमें रहना, खाना, शराब, प्रवेश टिकट, गाइड आदि शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए www.goldenchariot.org वेबसाइट पर विजिट करें या फिर goldenchariot@irctc.com पर अपने सवाल भेजें। साथ ही +91 8585931021 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये है कार्यक्रम

कर्नाटक का गौरव (5 रातें / 6 दिन) बेंगलुरु से शुरू होकर बांदीपुर, मैसूर, हलेबिदू, चिकमंगलूर, हम्पी गोवा और वापस बेंगलुरु।

दक्षिण के रत्न (5 रातें, 6 दिन) बेंगलुरु से शुरू होकर मैसूर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तंजावुर, चेट्टीनाड, कोचीन, चेरतला और वापस बेंगलुरु।

14 दिसंबर, 2024 कर्नाटक का गौरव (5 रातें 6 दिन)

21 दिसंबर, 2024 दक्षिण के रत्न (5) रातें/ 6 दिन)

4 जनवरी, 2025 कर्नाटक का गौरव (5 रातें / 6 दिन)

1 फरवरी, 2025 कर्नाटक का गौरव (5 रातें/ 6 दिन)

15 फरवरी, 2025 दक्षिण के रत्न (5) रातें / 6 दिन)

1 मार्च, 2025 कर्नाटक का गौरव (5) रातें/ 6 दिन)

सिरोही। गोल्डन चेरियट लग्जरी ट्रेन। फोटो सोर्स सोशल मीडिया।

गोल्डन चेरियट लग्जरी ट्रे

 

सिरोही। गोल्डन चेरियट लग्जरी ट्रेन। फोटो सोर्स सोशल मीडिया।

गोल्डन चेरियट लग्जरी ट्रेन

 

सिरोही। गोल्डन चेरियट लग्जरी ट्रेन। फोटो सोर्स सोशल मीडिया।

गोल्डन चेरियट लग्जरी ट्रेन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed