फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Cash worth Rs 7.25 lakh found in a car parked in the garage for repair, police arrested 3 accused

Sirohi : गैराज में मरम्मत के लिए खड़ी कार से 7.25 लाख रुपये की नकदी पार, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Tue, 27 Aug 2024 10:33 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 10:33 PM IST
सार

जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में दो महीने पहले गैराज में खड़ी कार से 7.25 लाख रुपये की नकदी चुराने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi: Cash worth Rs 7.25 lakh found in a car parked in the garage for repair, police arrested 3 accused
गैराज में खडी कार में से 7.25 लाख रुपए की नकदी चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार,  2 माह पूर्व ह

विस्तार

सिरोही कोतवाली पुलिस ने दो महीने पहले शहर के मुश्ताक मोटर वर्क्स शॉप के गैराज में खड़ी कार से 7.25 लाख रुपये की चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार मालिक वसीम पुत्र फकीर मोहम्मद ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान की अगुवाई में टीम ने मोईन खान उर्फ चीनू पुत्र सकीलुदीन पठान, फिरोज खां पुत्र रमजान खां एवं मोहसीन खां पुत्र मुस्ताक अली को गिरफ्तार किया है। मामले में 12 जुलाई को सिरोही निवासी वसीम पुत्र फकीर मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 21 जून को उसकी अल्टो कार सिरोही स्थित मुश्ताक मोटर वर्कशॉप पर मरम्मत के लिए दी थी। उसी रोज रात में अज्ञात लोगों ने उसकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 7.25 लाख रुपये चुरा लिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और आज इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed