फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: 8 people including two women injured in a fight between two parties over land dispute

Sirohi News: भूमि विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चलीं लाठियां और कुल्हाड़ियां, दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल

Sun, 10 Nov 2024 10:42 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 10:42 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले के राजपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच लाठी और कुल्हाड़ियों से मारपीट हो गई, जिसमें दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Sirohi News: 8 people including two women injured in a fight between two parties over land dispute
दो पक्षों में झगड़े के बाद घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही सदर पुलिस थानांतर्गत राजपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियों एवं कुल्हाड़ियों से मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह मामला सिरोही पुलिस थाना के राजपुरा बालदा गांव का है। गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों में विवाद फिर गरमा गया। देखते ही ये दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान ऑटो में सवार होकर आए लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर कुल्हाड़ियों एवं लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक चले इस घटनाक्रम कई लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां मौजूद आसपास के अन्य लोग भी पहुंचे तथा दोनों पक्षों में बीचबचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन


सिरोही। आपसी जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में लाठियों एवं कुल्हाड़ियों से मारपीट की घटना में 2
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेस एवं सिरोही सदर पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सिरोही स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। मारपीट की इस घटना में विक्रम पुत्र सदाराम देवासी, वेनाराम पुत्र चेनाराम देवासी, धनाराम पुत्र चनाराम देवासी एवं लक्ष्मी पत्नी सदा राम देवासी के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के किशन पुत्र बाबूलाल बंजारा, कानाराम पुत्र बाबूलाल बंजारा, दीपक पुत्र बाबूलाल बंजारा और ममता पत्नी किशन बंजारा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिरोही सदर पुलिस थाना के पुलिसकर्मी ट्रॉमा सेंटर पर पहुंचे तथा घायलों के बयान लेकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम आवश्यक कारवाई शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed