फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhiksingh Bhati of Sirohi honored with senior citizen honor at state level

Sirohi News: भीखसिंह भाटी राज्यस्तर पर वृद्धजन सम्मान से हुए सम्मानित, आमजन को योग के प्रति कर रहे हैं जागरूक

Tue, 01 Oct 2024 08:53 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 08:53 PM IST
सार

सिरोही जिले के निवासी भीखसिंह भाटी को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर मंगलवार को जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है। उन्हें बीते कई सालों से आमजन को योग के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने पर दिया गया है।

विज्ञापन
Bhiksingh Bhati of Sirohi honored with senior citizen honor at state level
भीखसिंह भाटी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सिरोही जिले के निवासी भीखसिंह भाटी को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर मंगलवार को जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है। उन्हें बीते कई सालों से आमजन को योग के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने पर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में भी समाज कल्याण सप्ताह की समारोहपूर्वक शुरूआत हुई।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में भगवतसिंह मेहता आडिटोरियम हाॅल, जयपुर में राज्य स्तरीय वृद्वजन सम्मान का आयोजन हुआ। इसमें ओटीएस के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका,  अतिरिक्त निदेशक केशरलाल मीणा एवं विभागीय अधिकारी एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भीखसिंह भाटी को राज्यस्तरीय वृद्वजन सम्मान से नवाजा गया। भाटी रोजाना योग गुरू के रूप मे निःशुल्क योगा करवाना एवं विभिन्न योग की विधिया बताकर आमजन को लाभान्वित कर रहे हैं। वे स्काउट एवं गाईड के विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेकर युवाओं के ध्यान को आकर्षित करना, रक्त शिविरों में युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना एवं प्रतिदिन गांधीपार्क में योगासन का कार्य कई वर्षो से कर रहे हैं
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने कही ये बात 
सिरोही में समाज कल्न्याण सप्ताह की शुरूआत वृद्वजन सम्मान समारोह से हुई। पेंशनर्स समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर अल्पा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। जबकि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामदेव सांदू विशिष्ठ अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने की। इस दौरान जिला कलक्टर का कहना था कि वृद्वजनों को परिवार के साथ सामजस्य बनाकर खुशहाल जीवन जीना चाहिए एवं अपने अनुभवों का लाभ युवाओं को देना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेव सांदूू ने वर्तमान समय के अनुसार वृद्वजनों को कानूनी एवं माता-पिता भरण पोषण अधिनियम की जानकारी दी। राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने समाज कल्याण सप्ताह की 7 दिवस की गतिविधियों के बारे में बताया तथा वृद्वजनों के लिए कल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अशोक कुमार, परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी ने विभागीय योजनाओं में वृद्वजनों को भागीदारी बनकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अघिकारिता विभाग से भेराराम, बाबूलाल, परितेश शर्मा, भगवानाराम, प्रकाश कुमार, नटवर भारती, एवं रिद्वी-सिद्वी सेवा संस्थान से भैराराम चौधरी, वरिष्ठ नागरिक राजेन्द्रसिंह राठौड, करण सिंह राठौड, प्रवीणसिंह सिंदल, मोहनलाल, भावाराम, प्रदीप सिंह, भवानीसिंह, हमीरसिंह, शंकरसिंह, प्रदीप कुमार, शंकरसिंह, प्रदीप कुमार दवे, गोविन्दसिंह, मंगलसिंह, रमेश सिंह, महेन्द्रसिंह, गीताजी एवं पदमाजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed