फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Abu Road, Udaipur City and Ajmer railway will soon be seen in an attractive look

Sirohi: जल्द ही आकर्षक लुक में नजर आएंगे राजस्थान के तीन रेलवे स्टोशन, अजमेर मंडल के 18 स्टेशन होंगे अपग्रेड

Sat, 26 Oct 2024 05:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 05:21 PM IST
सार

Ajmer: उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के 18 स्टेशनों का 1374 करोड़ रुपए की लागत के साथ अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकास किया जा रहा है। अजमेर मण्डल के 18 स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

विज्ञापन
Abu Road, Udaipur City and Ajmer railway will soon be seen in an attractive look
जल्द ही आकर्षक लुक में नजर आएंगे आबूरोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करने व स्टेशनों की बिल्डिंग को नया स्वरूप प्रदान करने की योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के 18 स्टेशनों का 1374 करोड़ रुपए की लागत के साथ अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकास किया जा रहा है। अजमेर मण्डल के 18 स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसमें मंडल के 3 बडे स्टेशनों आबूरोड, उदयपुर सिटी तथा अजमेर में वृहद् स्तर पर अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इन स्टेशनों के पुनर्विकास में स्थानीय कला को ध्यान में रखकर आधुनिकता का समावेश किया जा रहा है। यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए आगमन और प्रस्थान का अलग-अलग प्रावधान किया जा रहा है। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशाल क्षेत्र में एयर कॉनकोर्स का निर्माण किया जा रहा। एयर कॉनकोर्स में यात्रियों को वेटिंग रूम सुविधा के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कैफेटेरिया, गेम जोन जैसी सुविधाएं भी मिलेगी और यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए यहां पर लिफ्ट, एस्केलेटर, एग्जीक्यूटिव लांउज, वेटिंग रूम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कैफेटेरिया, पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इन स्टेशनों के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और कार्यों को लक्ष्यानुसार निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। अजमेर मंडल के 18 स्टेशनों का 1374 करोड़ रूपये से कार्य किया जा रहा है। सोजत रोड, मावली, राणाप्रताप नगर, पिंडवाड़ा, डूंगरपुर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, कपासन, भीलवाड़ा, विजयनगर, ब्यावर, सोमेसर, रानी, जंवाई बांध, फतेहनगर, आबूरोड, अजमेर और उदयपुर सिटी स्टेशन को इस योजना में विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक स्टेशन पर औसतन लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से लेंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा, यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र में प्रवेश हॉल का निर्माण, कोच इंडिकेशन बोर्ड का प्रावधान, वेटिंग रूम, स्टेशन बिल्डिंग के आंतरिक व बाहरी भाग में उत्कृष्ट साज-सज्जा, स्थानीय लोक कला से निर्माण, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, बेहतर साइनेज की सुविधा, 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज इत्यादि यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही है। अमृत स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, लोगों को आने जाने मे सुविधा होगी, स्वच्छ और आधुनिक रेलवे स्टेशनों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed