फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Speeding car hits auto in horrific road accident, 11 people including 10 women injured

Sirohi News: भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 10 महिलाओं सहित 11 लोग घायल

Mon, 24 Feb 2025 12:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 12:23 PM IST
सार

जिले के कांडला हाईवे पर रोहुआ बोर्ड के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत 11 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Sirohi News: Speeding car hits auto in horrific road accident, 11 people including 10 women injured
सिरोही। कांडला हाइवे पर तेज रफ़्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी।

विस्तार

जिले के कांडला हाईवे पर रोहुआ बोर्ड के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलटी खा गया। इस हादसे में ऑटो चालक सहित 11 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत रेवदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा वरमाण मालपुरा पाटिया स्थित रोहुआ बोर्ड के पास उस समय हुआ, जब वास और पीपलिया गांव के निवासी ऑटो में सवार होकर सोनेला कृषि कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए लोगों में ऑटो चालक बाबू पुत्र रघुनाथ कोली, सुगना पुत्री रूगनाथराम कोली, संतोष पुत्री बाबूराम कोली, पुष्पा पुत्री तलाराम छिपा, आसूदेवी पत्नी हंसाराम कोली, शांतादेवी पत्नी रगाराम कोली, शारदादेवी पत्नी कालाराम कोली, पवनी देवी पत्नी दिनेश कोली, पाबू देवी पत्नी लक्ष्मण कोली, अंतरी देवी पत्नी दीपाराम कोली और सुगना पुत्री गणेश कोली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

सिरोही। कांडला हाइवे पर तेज रफ़्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी।

कांडला हाइवे पर तेज रफ़्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed