फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: 81.7 kg poppy husk seized in Pindwara, five smugglers arrested

Sirohi News: पिंडवाड़ा में 81.7 किलो डोडा पोस्त जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार, पुलिस और डीएसटी टीम ने की कार्रवाई

Fri, 13 Sep 2024 10:12 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 10:12 PM IST
सार

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा-उदयपुर फोरलेन पर मालेरा तिराहा पर पुलिस और डीएसटी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 81.7 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया, जिसकी कीमत 12.25 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
Sirohi News: 81.7 kg poppy husk seized in Pindwara, five smugglers arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही पिंडवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम ने पिंडवाड़ा-उदयपुर फोरलेन पर मालेरा तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार में ले जाया जा रहा 81.700 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। इस मामले में एस्कॉर्टिंग कर रही कार सहित दो कारें जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत 12.25 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2024 की शाम को पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में उपनिरीक्ष पन्नालाल, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, डीएसटी टीम के उपनिरीक्षक अमराराम, पिंडवाड़ा पुलिस थाना के कांस्टेबल मुकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, अभय सिंह, जितेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, लोकेश कुमार एवं ओमप्रकाश की टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिंडवाड़ा-उदयपुर फोरलेन पर मालेरा तिराहा पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एस्कॉर्ट का संदेह होने पर वहां से गुजर रही वरना कार को रुकवाकर पूछताछ की जा रही थी। इसके बाद इसके पीछे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 81.700 किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया। 
विज्ञापन


सिरोही। पुलिस द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार में ले जाया जा रहा 12.25 लाख रुपए कीमत का 81.700 किलोग्
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आवश्यक कारवाई के बाद डोडा पोस्त एवं दोनों कारों को जब्त कर लिया। पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत 12.25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में लौहारा, पुलिस थाना लम्बी, जिला श्रीमुक्तसर, पंजाब निवासी सरमी सिंह पुत्र सोहन सिंह हरिजन, चरणजीत सिंह पुत्र दारा सिंह हरिजन, बलाईयाना, पुलिस थाना कोटपाई, जिला श्रीमुक्तसर निवासी पिन्दर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह सोनार, लोहारा, पुलिस थाना लंबी, पंजाब निवासी गुरमीत सिंह पुत्र दारा सिंह हरिजन एवं खुईयान, मल्खाना, पुलिस थाना लम्बी, जिला मुक्तसर पंजाब निवासी रमनदीप सिंह पुत्र प्रकाश सिंह जट को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed