{"_id":"6706877af3d79dac970ee898","slug":"8-day-senior-citizen-pilgrimage-will-start-from-october-14-780-pilgrims-including-300-from-bhagat-ki-kothi-jodhpur-and-250-from-jawai-dam-will-get-the-benefit-of-the-scheme-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2197200-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: 14 अक्तूबर से शुरू होगी आठ दिवसीय तीर्थ यात्रा, जोधपुर और जवाई बांध के 780 लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: 14 अक्तूबर से शुरू होगी आठ दिवसीय तीर्थ यात्रा, जोधपुर और जवाई बांध के 780 लोगों को मिलेगा लाभ
Wed, 09 Oct 2024 07:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:23 PM IST
सार
आगामी 14 अक्तूबर से आठ दिवसीय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा शुरू होगी। इसके तहत 780 तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी बीकानेर से रामेश्वरम वाया भगत की कोठी (जोधपुर) जवाई बांध ट्रेन 14 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस बार भगत की कोठी (जोधपुर) से 300 एवं जवाई बांध से 250 सहित 780 वरिष्ठजन आठ दिवसीय यात्रा में जाएंगे। सभी चयनित यात्रियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड काॅपी, मूल जन आधार, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मौजूद रहना होगा।
विज्ञापन
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि योजना की इस यात्रा गाड़ी में बीकानेर रेलवे स्टेशन से 230, भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन से 300 एवं जवाई बांध रेलवे स्टेशन से 250 कुल 780 यात्री यात्रा में सवार होंगे। उन्होंने बताया कि समस्त 780 यात्री समय पर पहुंचे, ताकि प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सकें।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त बीकानेर के अधीन बीकानेर एवं चूरू जिले के यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर सवेरे आठ बजे एवं सहायक आयुक्त जोधपुर डिवीजन के यात्रियों को भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन पर दोपहर एक बजे व जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे से रिपोर्ट करना है। यात्रा में सभी यात्रियों की देख-रेख के लिए एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक व चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक डाॅक्टर व दो नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
चयनित यात्रियों को यह करना होगा
रेलगाड़ी के लिए जोधपुर संभाग के यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र की हार्ड काॅपी (मय प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण-पत्र), मूल जनआधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियां, व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए नकदी, कपड़े) लाने होंगे। ट्रेन में आठ दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन आदि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा की जाएगी।