फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News Seven-day Parshuram Jayanti festival begins in Abu Road Ghoomar dance events will be held tomorrow

Sirohi News: आबूरोड में सात दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का शुभारंभ, कल होंगे एक मिनट शो और घूमर नृत्य आयोजन

Wed, 23 Apr 2025 07:41 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 07:41 PM IST
सार

सिरोही के आबूरोड में सात दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को एक मिनट शो और घूमर नृत्य आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Sirohi News Seven-day Parshuram Jayanti festival begins in Abu Road Ghoomar dance events will be held tomorrow
सात दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में बुधवार से सात दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। ब्राह्मण समाजबंधुओं द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गई।

विज्ञापन


समाज के वरिष्ठ संरक्षक रामबाबू शर्मा, वैध दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी, रघुवरदयाल शर्मा एवं रामकिशोर शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इससे पूर्व बुधवार सवेरे विधि-विधान से पंडित रामअवतार की अगुवाई में समाज के वरिष्ठ रमाकांत शर्मा, केडी जोशी, कैलाश शर्मा, उमेश छगाणी, अनिल जोशी, संतोष भारद्वाज, गणेश आचार्य, पार्षद सुमित जोशी, भगवानदास शर्मा, हरीश शर्मा महिला विंग की दुर्गेश शर्मा, कल्पना छंगाणी, प्रीति वाजपेयी, मंजू शर्मा एवं सुमन शर्मा आदि ने भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठजनों द्वारा आयोजन में सक्रिय भागेदारी निभाने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला विंग की ओर से मंगल कामना गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद महिला सयोजिका शकुंतला वाजपेयी, कल्पना छंगाणी, निर्मला दायमा, रेखा शर्मा, सीता शर्मा, मंजू शर्मा, सुनीता स्वाध्याय, माया मिश्रा, किरण परसाई, अनामिका शर्मा एवं सविता मिश्रा आदि ने सामूहिक गीत व भगवान परशुराम के महिमा मंडल पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में आपसी कहासुनी के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, ये रहा पूरा मामला


धूमधाम के साथ मनाया जाएगा परशुराम जयंती महोत्सव
ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि परशुराम जयंती महोत्सव हर साल की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में प्रवीण शर्मा, शैलेश अवस्थी, संतोष भारद्वाज, कुलप्रकाश गौतम, सत्यनारायण शर्मा, दिलीप शर्मा, हरिओम शर्मा, सोहन जोशी, कैलाश शर्मा, दीपक शर्मा, जगदीश मिश्रा, पंडित मोहित मिश्रा, देवराज शर्मा, रोहित शर्मा, योगेश मिश्रा, निमेष रावल, नरेंद्र मिश्रा, कुणाल शर्मा और नवल शर्मा को जिम्मेवारियां दी गई है।

यह भी पढ़ें: प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा 2024, सफल अभ्यर्थियों को भरना होगा विस्तृत आवेदन पत्र, तरीका जानें

प्रतियोगिता प्रभारी धर्मेंद्र गौतम एवं बनवारी ओझा ने बताया कि गुरुवार 24 अप्रैल को एक मिनट शो और सबूत दिखाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इसके साथ ही महिला कार्यक्रम प्रभारी दुर्गेश शर्मा, प्रीति वाजपेयी एवं मंजू शर्मा ने बताया कि गुरुवार को महिला वर्ग के लिए घूमर नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed