फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Professor School Competitive Examination 2024 successful candidates fill detailed application form

RPSC: प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा 2024, सफल अभ्यर्थियों को भरना होगा विस्तृत आवेदन पत्र, तरीका जानें

Wed, 23 Apr 2025 07:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 07:24 PM IST
सार

RPSC: प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा 2024 को लेकर एक सूचना जारी की गई है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा, जिसकी जानकारी खबर में दी गई है।

विज्ञापन
RPSC Professor School Competitive Examination 2024 successful candidates fill detailed application form
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा 2024 के तहत व्याकरण, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, साहित्य, यजुर्वेद तथा इतिहास विषयों की विचारित सूचियों में सम्मिलित सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना अनिवार्य कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की तिथियां विषयवार इस प्रकार हैं

  • व्याकरण व अंग्रेजी विषय- 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 (रात 11:59 बजे तक)

  • राजनीति विज्ञान व साहित्य विषय- 28 अप्रैल से चार मई 2025 (रात 11:59 बजे तक)

  • यजुर्वेद व इतिहास विषय- 29 अप्रैल से पांच मई 2025 (रात 11:59 बजे तक)


इन तिथियों के भीतर अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर ‘My Recruitment-Detailed Form cum Scrutiny-Apply Now’ विकल्प का चयन कर विस्तृत आवेदन-पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा में पात्रता जांच हेतु इतिहास विषय की विचारित सूची जारी, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत शिक्षा विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच
आयोग के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, व्याकरण और अंग्रेजी विषय की विचारित सूची 16 अप्रैल, राजनीति विज्ञान व साहित्य की 21 अप्रैल तथा यजुर्वेद व इतिहास की सूची 22 अप्रैल 2025 को जारी की गई थी। इन विषयों के सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र के साथ अपने समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों की दो प्रतियां तैयार रखनी होंगी। आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें। अभ्यर्थियों को संस्कृत शिक्षा विभाग, जयपुर द्वारा निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा। सत्यापन में अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और उसका परिणाम में विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एग्रीकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 की मॉडल आंसर की जारी, 25 अप्रैल तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार कर संबंधित विभाग को नियुक्ति हेतु भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें और समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed