फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   501 kg doda poppy being carried in 25 bags in Scorpio car seized in sirohi

Sirohi: स्कॉर्पियो कार में 25 कट्टों में ले जाया जा रहा 501 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त, कार सवार दो आरोपी फरार

Sat, 14 Sep 2024 06:25 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

Sirohi: शिवगंज पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो कार में 25 कट्टों में ले जाया जा रहा 501 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया हैं। हालांकि, इस मामले में कार में सवार 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
501 kg doda poppy being carried in 25 bags in Scorpio car seized in sirohi
इसी कार में हो रही थी स्पलाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिवगंज पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो कार में 25 कट्टों में ले जाया जा रहा 501 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया हैं। हालांकि, इस मामले में कार में सवार 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। इससे पूर्व इन आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों के रोकने का इशारा करने पर जान से मारने की नियत से उन पर फायरिंग भी की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में शनिवार 12.30 बजे डीएसटी टीम के प्रभारी अमराराम द्वारा शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा को सो सूचना दी गई थी कि वे बादला गांव के समीप गश्त कर रहे थे। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन रोकने की बजाय कार में सवार दो व्यक्तियों द्वारा पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। इस पर पुलिसकर्मियों द्वारा भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग कर कार को रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद भी वे लोग स्कॉर्पियो को खतरनाक तरीके से चलाते हुए काम्बेश्वर मंदिर की ओर भगाकर लेकर गए हैं। इस सूचना पर शिवगंज पुलिस टीम काम्बेश्वर महादेव मंदिर कानाकोलर की ओर रवाना हुई। इस दौरान रात्रि गश्त डीओ गोपाराम भी मौके पर पहुंच गए। तब तक स्कार्पियो में बैठे अज्ञात आरोपियों के स्कार्पियो को खतरनाक तरीके से चलाने की वजह से स्कार्पियो वाहन के आगे के दोनों टायर व पीछे का एक टायर ब्लास्ट हो गया। इससे कार को भगाना संभव नहीं होने से दोनों आरोपी अपनी स्कार्पियो को काम्बेश्वर महादेव मन्दिर मुख्य गेट से थोड़ा पहले रोड पर ही खड़ा छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात आरोपियों की आसपास तलाश की गई, मगर देर रात्रि का समय होने व मौके पर घने वृक्ष व झाड़ियां होने से वे भागने में सफल रहे। इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें 25 कट्टों में कुल 501 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा पाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद डोडा पोस्त जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया। मौके से फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में शिवगंज पुलिस थाना के कांस्टेबल पप्पाराम, टेकाराम, रतनलाल, नारायणसिंह सम्मिलित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed