{"_id":"671b82ea56580f8ec50a7a19","slug":"500-cartons-of-punjab-made-english-liquor-being-taken-to-gujarat-seized-accused-driver-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2252213-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुजरात ले जाई जा रही 50 लाख की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुजरात ले जाई जा रही 50 लाख की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
Fri, 25 Oct 2024 06:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:16 PM IST
सार
आबूरोड रीको पुलिस ने पालनपुर फोरलेन पर गुजरात सीमा से सटी मावल चौकी पर विशेष नाकाबंदी अभियान में एक टैंकर से 500 कार्टन पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। टैंकर में शराब जालंधर से भरी गई थी और इसे अहमदाबाद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
शराब तस्कर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड रीको पुलिस द्वारा पालनपुर फोरलेन पर गुजरात सीमा से सटी मावल चौकी पर शुक्रवार दोपहर को टैंकर में गुजरात ले जाए जा रहे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 500 कार्टन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई। इसे जालंधर से अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस की नाकाबंदी के चलते तस्कर इसमें सफल नहीं हो सके।
पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को आबूरोड रीको थानाधिकारी पूराराम की अगुवाई में मावल चौकी प्रभारी किशनलाल रावत, महेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे एक टैंकर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांडों के शराब के 500 कार्टन पाए गए। इस मामले में टैंकर चालक भगवतीपुरा, जाम, जोधपुर निवासी देवरकीभाई से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। इस पर शराब एवं टैंकर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जब्त की गई शराब की कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है। तस्करों द्वारा शराब तस्करी के दौरान खेप संबंधित जगह तक पहुंचाने के लिए हर बार नए तरीके अपनाए जाते है। इस बार पुलिस को चकमा देने के लिए टैंकर के पीछे की ओर बाकायदा वाल्व भी लगाया गया था तथा ऊपर की ओर 4 ब्लॉक्स लगाए गए थे। पुलिसकर्मियों की पैनी नजर से वे अपने उद्देश्य में कामयाब नहीं हो सके। आबूरोड रीको थानाधिकारी पूराराम के अनुसार शराब जालंधर से भरा गया था तथा इसे गुजरात में अहमदाबाद ले जाना जाना था। फिलहाल मामला दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है। इससे तीन दिन पूर्व भी पुलिस द्वारा यहां पर शराब के 292 कार्टन जब्त किए गए थे।