{"_id":"66e30deed26e13273902fa16","slug":"2-wanted-accused-arrested-for-breaking-the-lock-of-gold-and-silver-shop-and-stealing-goods-in-revdar-the-incident-took-place-24-hours-ago-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2099255-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: रेवदर में ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: रेवदर में ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Thu, 12 Sep 2024 10:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:16 PM IST
सार
थानाधिकारी सहदेव चौधरी की टीम ने इंद्रा कॉलोनी के नाथुलाल कोली और थानाराम कोली को रेवदर की राजेश्वरी ज्वेलर्स में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। 10 सितंबर 2024 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही की रेवदर पुलिस ने सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 24 घंटे पहले हुई थी।
विज्ञापन
थानाधिकारी सहदेव चौधरी की अगुवाई में टीम ने इंद्रा कॉलोनी, रेवदर निवासी नाथुलाल पुत्र रमेशकुमार कोली एवं थानाराम पुत्र दिनेशकुमार कोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में 11 सितंबर 2024 को शिव गार्डन, रेवदर निवासी देशमल सोनी पुत्र शंकरलाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि नया बाजार, रेवदर में उसकी राजेश्वरी ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान स्थित है। गत 10 सितंबर 2024 की रात को करीब 2 बजे कोई अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में से सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी सहदेव चौधरी की अगुवाई में हेड कांस्टेबल जवानमल, कांस्टेबल भजनलाल, श्रवण कुमार, खेराज कुमार एवं चूनाराम की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच आस-पास से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मामले में दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आरोपी नाथूराम द्वारा पूर्व में भी रेवदर में किराणे की दुकान और मार्बल की दुकान का ताला तोड़कर रुपये व इलेक्ट्रिक वस्तुओं की चोरी की बात सामने आई थी। इसके साथ ही नाथूराम के विरूद्ध रेवदर थाने में संम्पति संबंधी अपराध दर्ज होने के साथ ही न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने चोरी हुए संपूर्ण सामान की आरोपियों के कब्जे से बरामदगी कर ली गई है। आरोपियों से अन्य मामलों में पूछताछ जारी है।