फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Shivganj Saint Trivenigiri Maharaj Suspicious Death Case Saints Protest

राजस्थान: संत त्रिवेणीगिरी की संदिग्ध मौत पर फूटा आक्रोश, थाने के बाहर धरने पर बैठे संत

Sat, 10 Oct 2026 06:42 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 10 Oct 2026 06:42 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में संत त्रिवेणीगिरी महाराज की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिवगंज थाने के बाहर साधु-संतों ने धरना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Sirohi Shivganj Saint Trivenigiri Maharaj Suspicious Death Case Saints Protest
संत त्रिवेणीगिरी महाराज की मौत के बाद नाराज संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के शिवगंज में संत त्रिवेणीगिरी महाराज की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर साधु-संतों का गुस्सा फूट पड़ा है। निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संत समाज शिवगंज थाने के बाहर धरने पर बैठ गया है। प्रदर्शन के दौरान संत हर-हर महादेव और सनातन बचाओ के नारे लगाते हुए आम लोगों को संबोधित कर रहे हैं। संतों का कहना है कि मौत से जुड़े सभी वीडियो और साक्ष्यों की गहन जांच करके सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। पुलिस की अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट संतों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता चुना है।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग
साधु-संत शिवगंज थाने के बाहर पड़ाव डालकर बैठे हैं और मौके पर सिरोही पुलिस अधीक्षक तथा जिला कलेक्टर को बुलाने की मांग कर रहे हैं। संतों का स्पष्ट कहना है कि जब तक मौत से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उनका आक्रोश शांत नहीं होगा। शनिवार सुबह 11 बजे थाने का घेराव कर धरने पर बैठने का आह्वान किया गया था। इसके लिए संतों ने 36 कौम के लोगों और सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है। संत समाज चाहता है कि पुलिस बिना किसी दबाव के जांच प्रक्रिया पूरी करे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार पहुंचे धरना स्थल
शिवगंज में चल रहे इस धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस पर संतों ने कहा कि यह विषय किसी राजनीतिक दल का नहीं है, बल्कि न्याय से जुड़ा हुआ सवाल है। साधु-संतों की मांग है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों की सुरक्षा और हालिया घटनाओं पर सवाल
संत त्रिवेणीगिरी महाराज की मौत का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में झुंझुनूं जिले के लोहार्गल धाम स्थित बरखंडी बाबा मंदिर के संत सूरजदास महाराज की मौत से भारी जनाक्रोश फैला था। उनका शव एक पहाड़ी की गहरी खाई में झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ था। उस समय संतों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन को ससम्मान पार्थिव देह नीचे न लाने पर स्थिति बिगड़ने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed