फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Road Accident four died due to container truck hit people sitting on divider

Sirohi Road Accident: डिवाइडर पर बैठे लोगों पर चढ़ा कंटेनर, चार की मौत, दो घायल

Wed, 11 May 2022 03:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 11 May 2022 03:30 PM IST
सार

सिरोही में कार खराब होने के बाद कुछ लोग डिवाइडर पर बैठ गए। इसी दौरान तेज गति से आ रहे कंटेनर ने लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Sirohi Road Accident four died due to container truck hit people sitting on divider
सिरोही में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कंटेनर ने डिवाइडर पर बैठे लोगों को कुचल दिया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थानाधिकारी हरचंद देवासी के अनुसार पाली जिले के नाना निवासी एक परिवार कार से सुबह घर जा रहे थे। तभी कीवरली के पास एक वाहन से कार टकराने के बाद खराब हो गई। जिसके बाद वे लोग वाहन सड़क पर खड़ी कर डिवाइडर पर बैठ गए। इस दौरान तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर पर बैठे लोगों अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मामले में कंटेनर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed