फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Rajasthan-Punjab manufactured liquor was being sent to Gujarat 251 cartoons including truck seized

Sirohi News: गुजरात भेजी जा रही थी राजस्थान-पंजाब निर्मित शराब, ट्रक सहित 251 कार्टून जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 07:22 PM IST
सार

राजस्थान और पंजाब में बनी शराब ट्रक के जरिए गुजरात भेजी जा रही थी। आबूरोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 251 कार्टून शराब और ट्रक को जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi Rajasthan-Punjab manufactured liquor was being sent to Gujarat 251 cartoons including truck seized
एक तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही की आबूरोड रीको पुलिस ने ट्रक में गुजरात की जा रही शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में राजस्थान एवं पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 251 कार्टून एवं ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम द्वारा मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान गुजरात की ओर जा रहे ट्रक नंबर आरजे-19 जीएच-0640 को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें पंजाब व राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 251 कार्टून भरे पाए गए।
विज्ञापन


इस पर शराब एवं ट्रक जब्त कर भीमककोर, पुलिस थाना ओसियां, जिला जोधपुर निवासी अर्जुनराम पुत्र परमाराम ब्राह्मण को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रामनाथ, कांस्टेबल मांगीलाल, प्रकाश कुमार, प्रवीण सिंह, महेंद्र सिंह, गोपालराम एवं दिलीप सिंह सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed