{"_id":"650af85386a286118206ecaa","slug":"sirohi-drivers-protested-against-operating-private-cars-as-taxis-in-taleti-area-of-abu-road-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: आबूरोड के तलेटी क्षेत्र में प्राइवेट कार का टैक्सी में संचालन करने पर चालकों ने जताया विरोध, कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: आबूरोड के तलेटी क्षेत्र में प्राइवेट कार का टैक्सी में संचालन करने पर चालकों ने जताया विरोध, कार जब्त
Wed, 20 Sep 2023 07:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Sep 2023 07:20 PM IST
सार
सिरोही जिले में आबूरोड के तलेटी एरिया में प्राइवेट कार का टैक्सी में संचालन करने पर ड्राइवरों ने विरोध जताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में आबूरोड के तलेटी क्षेत्र में बुधवार शाम को प्राइवेट कार में सवारियां भरकर ले जाने पर विवाद हो गया। मुखरी माता टैक्सी ड्राइवर यूनियन सदस्य मौके पर पहुंचे तथा इस पर विरोध जताया। दोनों पक्षों में चल रही बहसबाजी के बीच आबूरोड सदर पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल चतर सिंह और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद कार को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
आबूरोड के तलेटी क्षेत्र में बहमाकुमारी संस्थान के गेट तीन पर एक प्राइवेट कार चालक उदयपुर के लिए सवारियां भरकर ले जा रहा था। इसकी जानकारी जब आसपास में मौजूद अन्य टैक्सी चालकों को मिली तो उन्होंने मुखरी माता टैक्सी ड्राइवर यूनियन को इस बारे में बताया। टैक्सी चालकों ने प्राइवेट कार में सवारियां भरने का विरोध किया। उनका कहना था कि वे साल के हजारों रुपये का टैक्स भरते हैं, जबकि आप लोग सरकार को रेवेन्यू लॉस करके खुद का फायदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार में बिठाई गई सवारियां उतारने का कहने लगे, लेकिन संबंधित कार चालक द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद आबूरोड सदर पुलिस थाना को इसकी सूचना दी गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद कार को जब्त कर लिया। इस अवसर पर मुखरी माता टैक्सी ड्राइवर यूनियन अध्यक्ष सोहन बंजारा, उपाध्यक्ष देवीलाल बंजारा, महामंत्री रमेश सोलंकी, मदनलाल बंजारा, नितेश वर्मा और जीतू सोहनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन