फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Case of theft of 24 pieces of railway line from Karjoda station yard of Abu Road busted three arrested

Sirohi: आबूरोड के करजोडा स्टेशन यार्ड से रेल लाइन के 24 टुकड़े चोरी के मामले का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 04:24 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 12 Sep 2023 04:24 PM IST
सार

सिरोही जिले के आबूरोड के करजोडा स्टेशन यार्ड से रेल लाइन के 24 टुकड़े चोरी के मामले का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने अंजाम दिया।

विज्ञापन
Sirohi Case of theft of 24 pieces of railway line from Karjoda station yard of Abu Road busted three arrested
आबूरोड के करजोडा स्टेशन यार्ड से रेल लाइन के 24 टुकड़े चोरी करने वाले चोर पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर चोरी का मामला सामने आया था। जहां करजोडा स्टेशन यार्ड पर पालनपुर साइड की ओर गत छह सितंबर की रात को रेल लाइन के 24 टुकड़े चोरी की घटना हुई थी। आबूरोड पोस्ट प्रभारी विकास कुमार की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए चुराए गए रेल टुकड़े जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


जिले में पिछली छह सितंबर की रात को आबूरोड-पालनपुर रेल मार्ग पर करजोड़ा स्टेशन यार्ड पर पालनपुर साइड की ओर रेल लाईन के 24 टुकड़े चोरी हो गए थे। जिनकी कीमत 38500 रुपये आंकी गई थी। मामला सामने आने के बाद आबूरोड रेलवे सुरक्षाबल पोस्ट प्रभारी विकास कुमार की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल कानाराम, राजेश कुमार, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार और उदयसिहं की टीम ने डिटेक्शन प्रयास दौरान 11 सितंबर 2023 को विश्वसनीय सूत्रों की सुचना पर पालनपुर-अहमदाबाद हाइवे पर कानोदर स्थित कबाडी आरीफ पठान के गोदाम पर दबिश दी। इस मामले में मौके से चार रेल लाइन के टुकडे बरामद किए गए। मामले की जांच रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी विकास कुमार कर रहे है।
विज्ञापन


आरोपी ने अपनी गैंग के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
गिरफ्तार आरोपी कबाडी आरीफखान पठान पुत्र इसाकखान, सरफराजखान पुत्र इसाक पठान और फाउण्ड्री संचालक कबाडी पंकज कुमार पटेल पुत्र पोपट भाई पटेल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। अभी गैंग के दो आरोपी युनुसखान पठान और जावेद की गिरफ्तारी शेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी कर 20 टुकड़े कबाड़ी वाले को बेच दिए
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी गैंग की इस वारदात को करना कबूल किया। उन्होंने यह भी बताया कि करजोडा रेलवे स्टेशन (साईड) पालनपुर लगे रेलवे स्टेग में सें 24 नग रेल लाईन के टुकडे अपने गैंग साथियों के साथ चोरी कर पिकअप में लोड कर अपने गोदाम पर लेकर आए थे। इसके बाद 20 टुकड़े सरफराजखान पठान द्वारा उसी दिन वीजापुर जिला मेहसाणा की फाउण्ड्री कपूर एलाॅयज के संचालक कबाडी पंकज कुमार पटेल को बेच दिए गए। सरफराज की निशानदेही पर वीजापुर फाउण्ड्री से 20 नग चोरित रेल लाईन के टुकडे बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed