{"_id":"6631babe28fda7928a002239","slug":"sikar-news-policemen-beat-up-coaching-institute-operator-kept-him-in-lockup-unnecessarily-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक के साथ पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, बेवजह लॉकअप में बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक के साथ पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, बेवजह लॉकअप में बंद किया
Wed, 01 May 2024 09:15 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 09:15 AM IST
सार
शहर के उद्योग नगर थाने के दो पुलिसकर्मियों ने एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में घुसकर वहां के एमडी के साथ मारपीट की और फिर उसे थाने में ले जाकर लॉकअप मे बंद कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के नवलगढ़ रोड पर स्थित एक कोचिंग में घुसकर पुलिसकर्मियों द्वारा उसके एमडी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। एमडी धर्मेंद्र का आरोप है कि उद्योग नगर थाने के दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और बेवजह उद्योग नगर थाने के लॉकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन
फकीरपुरा निवासी धर्मेंद्र का आरोप है कि वह नवलगढ़ रोड पर स्थित महेंद्राज कोचिंग का मैनेजिंग डायरेक्टर है। घटना के समय उद्योग नगर पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड के जवान उसके इंस्टीट्यूट पर आए और उसके साथ गाली-गलौज करके मारपीट की।
विज्ञापन
धर्मेंद्र का आरोप है कि सिपाही बनवारीलाल और सिपाही नरेश मीणा कोचिंग सेंटर से एक एप्पल आईफोन प्रो 11 भी चुराकर ले गए, जबकि दूसरे मोबाइल को बनवारीलाल ने जमीन पर पटककर तोड़ दिया और इसके बाद बिना किसी कारण के उद्योग नगर थाने ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया। मामले में सीकर एसपी भुवन भूषण यादव का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। यदि कोई शिकायत देता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन