फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rain Hits Sikar Amid Strong Winds, Accidents Trigger Panic

सीकर में अचानक बदला मौसम: तेज हवाओं से गिरे बिजली के पोल-तार; कार पर गिरी डीपी, मचा हड़कंप

Sun, 27 Sep 2026 09:08 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 09:08 PM IST
सार

सीकर में रविवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई और कई जगह पोल व तार टूट गए। 

विज्ञापन
Rain Hits Sikar Amid Strong Winds, Accidents Trigger Panic
पोल गिरने के कारण क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रविवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर तक तेज उमस और गर्मी के बाद शाम करीब 4:15 बजे सीकर शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चले बारिश के दौर के दौरान कई स्थानों पर तेज हवाओं का असर देखने को मिला। तूफानी हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई और कई जगह पोल व तार टूटने की घटनाएं सामने आईं।

विज्ञापन


निर्माण ढांचा गिरा, कार पर जा गिरी बिजली की डीपी
शहर के कल्याण सर्किल के पास कोर्ट रोड स्थित शुभम सिटी प्लाजा में निर्माण कार्य के लिए लगाया गया एक ढांचा तेज हवा और बारिश के बीच गिर गया। बताया गया कि ढांचा गिरने के दौरान पास में खड़ी एक कार पर बिजली की डीपी जा गिरी। डीपी के कार पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे स्थानीय व्यापारी की ओर से भेजे जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


फतेहपुर में बिजली का खंभा गिरा, तार टूटकर सड़क पर आए
इधर, फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में भी तेज आंधी के कारण त्रिवेणी भवन के पास बिजली का खंभा गिर गया। खंभा गिरने के साथ बिजली के तार टूटकर नीचे आ गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बिजली के पोल और तार टूटने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रही। सूचना के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्था बहाल करने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे की बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत
सीकर में रविवार को हुई बारिश से लोगों को करीब एक सप्ताह बाद गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। दिनभर तेज गर्मी के बाद बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़-पौधों और बिजली व्यवस्था पर असर देखने को मिला।


36.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed