फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar: The bride riding on horse reached the groom's house for marriage

अनोखी शादी: घोड़ी पर सवार दुल्हन बरात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, कोट-पैंट पहनकर लिए सात फेरे  

Wed, 08 Dec 2021 11:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: Amit Mandal Updated Wed, 08 Dec 2021 11:11 PM IST
सार

लड़की के पिता महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बेटों की तरह पाला है और बेटी ने भी बेटे का ही फर्ज निभाया है।

विज्ञापन
Sikar: The bride riding on horse reached the groom's house for marriage
Kritika Saini - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नई पीढ़ी के साथ परंपरा में बदलाव आ रहा है। अब तक तो दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, लेकिन सीकर में इस परम्परा को तोड़ते हुए दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल पर पहुंची और सात फेरों के बंधन में बंध गई। सीकर की कृतिका सैनी दूल्हे की वेशभूषा पहनकर घोड़े पर सवार होकर अपने परिवार के साथ बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंची। इस दौरान लड़की पक्ष के लोग बराती बनकर नाचते गाते हुए पहुंचे।

विज्ञापन


लड़की के पिता महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बेटों की तरह पाला है और बेटी ने भी बेटे का ही फर्ज निभाया है। इसलिए उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वह अपनी बेटी का विवाह भी बेटे की तरह ही करेंगे। इसीलिए बेटी ने साड़ी के स्थान पर कोट पेंट सिलवाई और और घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर पहुंची। 
विज्ञापन


चार बेटियों में सबसे छोटी है कृतिका
महावीर सैनी खुद हलवाई का काम करते हैं और पूरे परिवार का गुजारा हलवाई के काम से ही चलता है। महावीर सैनी के 4 बेटियां और दो बेटे हैं। कृतिका सैनी सबसे छोटी बेटी है इसलिए बेटी और उन्होंने तय किया की कृतिका की शादी बेटे की तरह ही की जाएगी। बेटी और खुद की ख्वाहिश को पूरी करने के लिए वर पक्ष को भी इस बात के लिए राजी किया गया कि बारात वह नहीं हम लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed