{"_id":"6332c90a957fd773e57f5443","slug":"sikar-news-government-girls-college-professor-accused-of-eve-teasing-students-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: गर्ल्स कॉलेज में काले शीशों के पीछे काली करतूत, प्रैक्टिकल के लिए बुलाकर प्रोफेसर ने किया गंदा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: गर्ल्स कॉलेज में काले शीशों के पीछे काली करतूत, प्रैक्टिकल के लिए बुलाकर प्रोफेसर ने किया गंदा काम
Tue, 27 Sep 2022 03:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:28 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर जिले में एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा को प्रैक्टिकल के नाम पर बुलाकर घटिया हरकत की। घटना के बाद छात्रों ने विरोध करते हुए कॉलेज गेट पर लगे काले शीशे हटाने की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज में काले शीशों के पीछे काली करतूत सामने आई है। आरोप है कि कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने प्रैक्टिकल देने आई एक छात्रा पर नीयत खराब ली। उसने छात्रा को गलत जगह से छूते हुए गंदी हरकत करने की कोशिश की।
विज्ञापन
सूचना पर छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। नारे लगाते हुए उन्होंने प्रोफेसर को निलंबित करने के साथ कॉलेज गेट पर लगे काले शीशे हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था, गर्ल्स कॉलेज में काले शीशों के पीछे काले कारनामे किए जा रहे हैं। मामले में छात्रा ने सोमवार रात एसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड जमा होने पर भी बुलाया, फिर की गंदी हरकत
छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया, वह गर्ल्स कॉलेज की छात्रा है। प्रायोगिक परीक्षा के लिए जूलोजी के रिकॉर्ड जमा होने पर भी उसे कॉलेज बुला लिया गया था। जहां वह रिकॉर्ड के सिलसिले में नंबर 53 में गई तो वहां मौजूद असिस्टेंट प्रोफेसर ने रिकार्ड ढूंढने के बहाने उसे कई बार गलत जगहों से छूकर गंदी हरकतें की, जिससे वह घबरा गई।
विज्ञापन
छात्रा के मुताबिक, उसने इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष से की तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया। प्राचार्य को बताने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा का आरोप है, इस तरह की शिकायत करने पर डरा-धमकाकर घर भेज दिया जाता है।
इधर, छात्रा से छेड़छाड़ की जानकारी पर छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कॉलेज पहुंचकर बवाल कर दिया। शाम तक कार्यकर्ता घटना को लेकर विरोध जताते रहे। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और गेट से काले शीशे हटाने की मांग की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद छात्रा ने एसपी को घटना की शिकायत दी।