फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sikar Gangster Raju Thehat Murder Case protesters broke barricading

Rajasthan Video: राजू ठेहट की हत्या से सीकर में तनाव, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने खदेड़ा

Sun, 04 Dec 2022 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Dec 2022 11:02 PM IST
सार

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का मामला गर्मा रहा है। देर शाम प्रर्शनकारी नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है जो पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।

विज्ञापन
sikar Gangster Raju Thehat Murder Case protesters broke barricading
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला गर्मा रहा है। मृतक राजू के परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार देर शाम प्रर्शनकारी नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है जो पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ झड़प भी हुई। 

विज्ञापन

 

राजू ठेहट के परिजन और समाज के लोग मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कलेक्टर और एसपी को हटाने भी मांग पर अड़े हुए हैं। मांगों को लेकर अधिकारियों के साथ हुई वार्ता विफल होने पर  प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की ओर से लगाए बैरिकेड्स भी तोड़ दिए।

सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एस के गर्ल्स कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजदू हैं। अधिकारियों ने लोगों के समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को रास्ते से हटाया। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। 


इधर, राजू ठेहट के परिजनों की मांग है कि पुलिस प्रशासन उनके परिवार को सुरक्षा दे। उन्होंने सरकार से परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने और आर्थिक रूप से मदद करने की मांग भी की है। परिवार का कहना है कि जब हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।  वहीं मौके पर मौजूद सांसद हनुमान बेनीवाल लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

क्या है मामला? 
बता दें कि शुक्रवार को सीकर जिले में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजू ठेहट की आनंदपाल और बिश्नोई गैंग से पुरानी दुश्मनी थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोदारा ने एक सोशल मीडिया पर की पोस्ट में लिखा- आनंदपाल और बलबीर की हत्या का बदला ले लिया है। 

दिनदहाड़े हुई राजू की हत्या ने मामले को गर्मा दिया था। हत्या कर फरार हुए बदमाशों ने को पुलिस लगातार तलाश रही थी। रविवार को पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार शूटर्स सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि दो बदमाशों को हरियाणा बॉर्डर के नजदीक डाबला से पकड़ा गया है, जबकि तीन की गिरफ्तारी झुंझुनू के पौंख गांव से हुई है। पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed