{"_id":"6442b419f6478714260420c5","slug":"sikar-crime-atm-machine-recovered-from-well-bharala-village-neemkathana-atm-looted-manpura-dausa-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar Crime: नीमकाथाना में भराला गांव के कुएं से ATM मशीन बरामद, दौसा के मानपुरा से लूटा गया था एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar Crime: नीमकाथाना में भराला गांव के कुएं से ATM मशीन बरामद, दौसा के मानपुरा से लूटा गया था एटीएम
Fri, 21 Apr 2023 09:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 09:34 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर जिले में दौसा जिले से लूटे गए एटीएम मशीन को पुलिस ने कुएं से बरामद कर लिया है। एटीएम नीमकाथाना एरिया के भराला गांव से बरामद हुई, जबकि दौसा के मानपुरा से एटीएम मशीन लूटी गई थी।
विज्ञापन
एटीएम बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत भराला गांव में शुक्रवार को सीकर पुलिस और दौसा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दौसा जिले के मानपुरा से लूटे हुए एटीएम को भराला गांव के कुएं से बरामद किया है। पुलिस ने कुएं से दो एटीएम बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सीकर पुलिस और दौसा पुलिस ने नीमकाथाना के गांव भराला में एक खेत में बने कुएं से दो एटीएम मशीन को बाहर निकाला है। पुलिस ने बताया कि मानपुरा से लुटा हुआ एटीएम भराला गांव के एक खेत में बने कुएं में है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों एटीएम को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर बरामद किया। सदर थाना अधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि दौसा के मानपुरा में बदमाशों द्वारा एटीएम को लूटकर नीमकाथाना भराला गांव में खेत में बने कुएं में डालकर बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन
इस पर दौसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीमकाथाना पाटन थाना अंतर्गत गावली निवासी जितेंद्र उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था और आरोपी को पुलिस रिमांड लेकर सर्च किया गया। सीकर पुलिस और दौसा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भराला गांव से लुटे हुए दो एटीएम को बरामद किया। वहीं, एटीएम मशीन निकालने के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
एक एटीएम का नहीं चला पता...
कुएं से दो एटीएम बरामद हुए हैं। एक एटीएम तो मानपुरा से लुटा हुआ है। लेकिन दूसरे एटीएम का पता चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। सदर थाना अधिकारी ने बताया कि दौसा जिले की मानपुरा में बदमाशों ने एटीएम की लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद दौसा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पाटन के गावली निवासी जितेंद्र उर्फ कालू उस घटना में शामिल था, जिसको पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई। उसने एटीएम का सारा राज खोल दिया। अन्य आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
25 जुलाई को भी मिला था एक एटीएम और बाइक...
25 जुलाई 2022 को अजमेर से लुटा एटीएम और बाइक नीमकाथाना क्षेत्र के गांव गणेश्वर कुल्हाड़ा इलाके में मिली थी। एक बाइक और एटीएम मशीन कुएं में मिली थी, जिसकी सूचना पर सदर थाना पुलिस ने लोरिंग मशीन से एटीएम व बाइक को बाहर निकाला।