फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sikar-bhajanlal-sharma-yamuna-water-agreement-shekhawati-farmers-gold

राजस्थान: ‘आलू से सोना बने या नहीं, पानी मिले तो किसान धरती से सोना उगाएंगे’, बोले सीएम भजनलाल

Thu, 01 Oct 2026 09:08 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Oct 2026 09:08 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर, चूरू और झुंझुनू जिलों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जनसभा में उन्होंने राजस्थान में पानी की समस्या को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए यमुना जल समझौते, बिजली, रोजगार और उद्योग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही राहुल गांधी के पूर्व में दिए गए आलू से सोना निकालने वाले बयान पर तंज भी कसा है।

विज्ञापन
sikar-bhajanlal-sharma-yamuna-water-agreement-shekhawati-farmers-gold
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर, चूरू व झुंझुनू जिलों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। कार्यक्रम के दौरान जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि आलू से सोना बनाया जा सकता है। मुझे नहीं पता कि उनकी फैक्ट्रियां वास्तव में आलू से सोना बना सकती हैं या नहीं।

विज्ञापन


लेकिन मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि अगर शेखावाटी क्षेत्र और राजस्थान की धरती को पानी मिल जाए तो मेरे सामने बैठे किसान इस मिट्टी से वास्तव में सोना उगा सकते हैं। खेती करके वे जमीन से सोना निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

'आज 41 हजार करोड़ रुपये के काम धरातल पर शुरू हो चुके हैं'
सीएम ने कहा कि जब हमारी सरकार ढाई साल पहले सत्ता में आई थी, तब राजस्थान में पानी की समस्या का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता थी। इसके बाद हमारी प्राथमिकताएं बिजली, रोजगार और उद्योग रहीं। आज 41 हजार करोड़ रुपये के काम धरातल पर शुरू हो चुके हैं। हमारा पहला काम राजस्थान में पानी लाना था। दूसरा मुद्दा यमुना के पानी का था। आपको याद होगा कि इसके महज दो महीने बाद, फरवरी में, हमने यमुना को लेकर समझौता किया था। यमुना जल समझौते को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान में न्याय की अनोखी तस्वीर: 96 वर्षीय वृद्धा के लिए पहली मंजिल से नीचे आए जिला जज, खुद सौंपा चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed