{"_id":"64488c61889942d14501e2c7","slug":"signs-of-consent-on-reservation-received-from-gehlot-yet-agitation-continues-in-bharatpur-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सीएम से वार्ता में मिले आरक्षण पर सहमति के संकेत, फिर भी सैनी समाज का आंदोलन जारी, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सीएम से वार्ता में मिले आरक्षण पर सहमति के संकेत, फिर भी सैनी समाज का आंदोलन जारी, जानें मामला
Wed, 26 Apr 2023 07:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:59 AM IST
सार
मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद आरक्षण पर सहमति के आसार दिखे पर आंदोलन के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने कहा कि अभी आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। अब मृतक मोहन सिंह के परिवार के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
मुरारी लाल सैनी ने चिट्ठी पढ़कर सभी लोगों को सुनाई
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर जिले के नेशनल हाईवे 21 पर स्थित अरोदा पर माली सैनी शाक्य कुशवाह मौर्य आदि समाज के लोग 12% आरक्षण की मांग को लेकर आज पांचवें दिन भी आंदोलन स्थल पर डटे रहे। इस बीच मंगलवार को एक आंदोलनकारियों में से एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला, जिसके बाद आंदोलन में नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन
सोमवार रात को एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए जयपुर गया था। इस बीच मंगलवार को मोहन सिंह सैनी का शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। इसके बाद धरना स्थल पर मौजूद परिजनों की सहमति के बाद आंदोलन स्थल पर मौजूद अंजली सैनी ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता और एक सरकारी नौकरी, शहीद का दर्जा दिलाने की मांग के साथ-साथ 12% आरक्षण की मांग प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, जयपुर में भरतपुर से गए प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद आंदोलन स्थल पर लौटे मुरारी लाल सैनी ने कहा कि ओबीसी आयोग को चिट्ठी लिख दी गई है, जिसे मुरारी लाल सैनी ने पढ़कर सभी लोगों को सुनाया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मृतक के परिजनों को ₹50 लाख और एक नौकरी की मांग की थी, लेकिन यहां आकर पता चला मृतक मोहन सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक नौकरी की मांग उठ रही है। इसके बाद उन्होंने भी सभी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।