Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में चप्पल बेचने वाले के साथ मारपीट, तीन युवक हिरासत में
चित्तौड़गढ़ में चप्पल लेने आए समुदाय विशेष के युवकों की दुकानदार से हाथापाई हो गई। जिसमें दुकानदार चोटिल हो गया। उसके बाद क्षेत्र में माहौल गरम हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन मार्केट में चप्पल लेने आए युवकों की दुकान संचालक से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दुकानदार और युवकों में जमकर हाथापाई हुई। इस हाथापाई में दुकान संचालक मनोज लालवानी को चोटें आई हैं।
रेलवे स्टेशन पर स्थित एक फुटवेयर दुकान पर चप्पल लेने आए युवक और दुकान संचालक मनोज से कहासुनी हो गई। जिसके बाद समुदाय विशेष के युवकों ने फुटवियर दुकान संचालक मनोज लालवानी के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव के लिए आए पड़ोसी दुकानदार जय किशन से भी हाथापाई की। जिससे उनके चेहरे पर चोटें आई। सूचना पर तुरंत सदर थाना से सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह पंवार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। माहौल गरमाता देख शहर डीएसपी बुधराज टांक, कोतवाली थाना प्रभारी मोतीराम सारण और डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह राणावत मौके पर पहुंचे।
स्थानीय दुकानदारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दुकानें बंद करना शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस ने तीन युवकों को डिटेन कर थाने ले गई। जिसके बाद माहौल शांत हुआ।