{"_id":"668913fad560f186000105d7","slug":"shahpura-news-kotri-s-abhishek-becomes-assistant-commandant-in-capf-congratulated-by-taking-out-a-procession-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpura News: कोटड़ी का अभिषेक सीएपीएफ में सहायक कमांडेंट बना, जुलूस निकालकर किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpura News: कोटड़ी का अभिषेक सीएपीएफ में सहायक कमांडेंट बना, जुलूस निकालकर किया अभिनंदन
Sat, 06 Jul 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:23 PM IST
सार
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में पूरे भारत में 247वीं रैंक प्राप्त करके जिले का नाम रोशन करने वाले कोटड़ी कस्बे के अभिषेक शर्मा का जुलूस निकालकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुरा के कोटड़ी कस्बे के युवा अभिषेक शर्मा ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में पूरे भारत में 247वीं रैंक प्राप्त की है। अभिषेक की इस उपलब्धि के साथ ही कोटड़ी कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस शानदार सफलता की सूचना मिलते ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
कोटड़ी में अभिषेक का जुलूस निकालकर चारभुजानाथ मंदिर में स्वागत किया गया, जहां शर्मा परिवार ने चारभुजानाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर स्थानीय लोग और प्रशंसक बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिन्होंने अभिषेक की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन