फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Seven children's man crushed girlfriend and her mother by car in jodhpur rajasthan

सात बच्चों के बाप ने प्रेमिका और उसकी मां को कार से कुचला, खुद भी नहर में कूदा

Fri, 10 May 2019 12:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 May 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Seven children's man crushed girlfriend and her mother by car in jodhpur rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के जोधपुर में एक व्यक्ति ने प्रेमिका और उसकी मां को कार से कुचल दिया और खुद भी नहर में कूद गया। घटना तिंवरी जिले की है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखाराम (45) तिंवरी की गवारिया बस्ती में रहता है और सात बच्चों का बाप है। उसका तिंवरी की वैष्णव कालॉनी में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी जिससे आरोपी नाराज हो गया। 

विज्ञापन


आरोपी सुखाराम गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लड़की और उसकी मां को कार में बैठाकर बाहर ले गया। कुछ देर तक इधर-उधर घूमाने के बाद सुखाराम ने मां-बेटी को घर से कुछ दूर स्थित संस्कार स्कूल के पास पटवार भवन के पीछे उतार दिया। 
विज्ञापन


वह घर की ओर बढ़ी ही थीं कि पीछे से सुखाराम ने कार से दोनों को कुचल दिया। कार से कुचलने के बाद आरोपी ने प्रेमिका के सिर पर पत्थर से कई वार किए। इसके बाद वह कार लेकर अपने घर पहुंचा। वहां से स्कूटर लेकर इलाके से ही गुजरने वाली नहर पर गया और  नहर में कूद गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ की तीन टीमें देर रात तक नहर में युवक को तलाशती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। माना जा रहा है कि या तो युवक फरार हो गया या उसका शव बह गया। टीमों ने नहर में कूदने वाली संभावित जगह से करीब तीन किमी तक बहाव में जालियां भी लगाई हैं। मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि सुखाराम गवारिया का प्रेमिका के घर आना-जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed