फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   self funded courses has left without teacher

स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के लिए शिक्षक नहीं

Sat, 03 Nov 2012 03:56 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Nov 2012 03:56 PM IST
विज्ञापन
self funded courses has left without teacher

राजस्थान विश्वविद्यालय में वर्षों बाद निकली 390 शिक्षकों की भर्ती स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों (एसएफएस) के केंद्रों के लिए निराशा लेकर आई है। भर्ती के विज्ञापन ने आधा दर्जन से अधिक शैक्षणिक इकाइयों और केंद्रों की उम्मीदें तोड़ दी हैं। इस भर्ती में विश्वविद्यालय के स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के केंद्रों के लिए एक भी पोस्ट नहीं है। इन केंद्रों के छात्र पिछले कई सालों से स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। केंद्रों ने प्रशासन ने भी लिखित में कई बार शिक्षकों की मांग की है। अभी यहां कक्षाएं गेस्ट फेकल्टी से चलती हैं।

विज्ञापन


सेंटर फॉर कंवर्जिंग टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जनसंचार, बायोटेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर केन्द्र से संचालित हो रहे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों के लिए एक भी पद आवंटित नहीं किया गया है। जबकी पिछली भर्ती में विवि के सेंटर फॉर कंवर्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए पद आवंटित किए गए थे, लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने से रोक दिए गए थे। कंप्यूटर केंद्र के लिए तो कुछ साल पहले संविदा के आधार पर शिक्षक भर्ती का अलग से विज्ञापन भी निकाला था, जो पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


बिना एक भी शिक्षक वाले केंद्रों के प्रशासन ने लिखित में शिक्षकों की मांग की है, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। यहां के विद्यार्थियों का कहना है कि वे राजस्थान विश्वविद्यालय का नाम होने के कारण स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम में मोटी फीस देकर अध्ययन करने के लिए तैयार हुए। इसके बावजूद यहां विश्वविद्यालय शिक्षकों की भर्ती के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed