फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   School Teacher Beat Up 12 year Girl In Bikaner News

Rajasthan: शिक्षिका ने 12 साल की बच्ची को लोहे की पटरी से पीटा, शरीर पर कई जगह चोट के निशान, केस दर्ज

Tue, 30 Aug 2022 10:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Aug 2022 10:28 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि होम वर्क नहीं करने से नाराज शिक्षिका ने बच्ची की लोहे की पटरी से बेरहमी से पीटा। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटने बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
School Teacher Beat Up 12 year Girl In Bikaner News
बच्ची के शरीर पर चोट के निशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक शिक्षिका ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने 12 साल के बच्ची को होम वर्क नहीं करने पर लोहे की पटरी से बुरी तहर पीटा। उसके शरीर कई चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना इलाके में रहने वाली 12 साल की बच्ची गंगा शहर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वह कक्षा 6 की छात्रा है। वह स्कूल की महिला शिक्षिका से ट्यूशन भी लेती है। परिजनों का आरोप है कि होम वर्क नहीं करने से नाराज शिक्षिका ने बच्ची की लोहे की पटरी से बेरहमी से पीटा। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटने बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिक्षिका की पिटाई से बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। बच्ची के परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ कोटगेट थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे मारपीट के मामले
प्रदेश के स्कूलों में बच्चों से मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते एक महीने से इस तरह की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें कि जालोर में 9 साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की कथित पिटाई से मौत हो गई थी। इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। 20 जुलाई को उसने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था। जिसे लेकर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई लगा दी। 24 दिन चले इलाज के बाद 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed