फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   School bus and camper collide in Bikaner, 14 children injured

राजस्थान: बीकानेर में स्कूल बस और कैंपर की टक्कर, 14 बच्चे घायल, दो की हालत गभीर

Thu, 21 Sep 2023 01:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Sep 2023 01:06 PM IST
सार

सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि हादसे में 14 बच्चे घायल हुए हैं। बस को टक्कर मारने वाले कैंपर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल बच्चों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
School bus and camper collide in Bikaner, 14 children injured
हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में निजी स्कूल बस और कैंपर की भिड़ंत हो गई। जयपुर रोड पर हुई इस टक्कर में करीब 14 बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस वृंदावन एंक्लेव की ओर जा रही थी। इस दौरान गलत दिशा से आ रही कैंपर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठे बच्चों को सीट और हैंडल से चोटें  आईं हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। अचानक इतनी बड़ी संख्या में घायल बच्चों के अस्पताल पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि हादसे में 14 बच्चे घायल हुए हैं। कैंपर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घायल बच्चों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।   
विज्ञापन


ये बच्चे हुए घायल
हादसे में मोनिका, खुशबू, खुशी बिश्नोई, खुशी, आदित्य, निशा, भाविका, रिद्धि, युवराज, उर्वी समेत अन्य बच्चे घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed