{"_id":"6937a07911af029a090d7b03","slug":"sawai-madhopur-news-two-murder-accused-held-after-fatal-clash-in-wedding-over-bus-seat-dispute-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: हत्या के मामले में फरार दो आरोपी हिरासत में, बारात में सीट पर बैठने को लेकर चले थे चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: हत्या के मामले में फरार दो आरोपी हिरासत में, बारात में सीट पर बैठने को लेकर चले थे चाकू
Tue, 09 Dec 2025 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:37 AM IST
सार
शादी के जश्न से लौटते समय बस की सीट को लेकर बारातियों के बीच हुई चाकूबाजी के बाद एक बाराती की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हिरासत में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाना पुलिस ने नीमली रोड पर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों के बीच सीट को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीना ने बताया कि 30 नवंबर को नीमली रोड स्थित एक शादी समारोह में देवली (जिला टोंक) से बारात आई थी। बाराती खाना खाकर बस में बैठ रहे थे, तभी सीट को लेकर बारातियों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी हो गई, जिसमें मनोज रैगर पुत्र बद्रीलाल रैगर निवासी देवली (टोंक) गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य बाराती रवि पुत्र जगदीश रैगर निवासी देवली (टोंक) भी घायल हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: झुंझुनूं में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, पत्नी और उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया। तकनीकी और भौतिक सुरागों के आधार पर टीमों ने दीपक बैरवा पुत्र सुरेश बैरवा को बस स्टैंड टोंक से और मनोज मीना पुत्र जगदीश मीना निवासी बंगाली कॉलोनी देवली, जिला टोंक को देवली से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन