फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Sawai Madhopur Crime News: Bodies of Three Children Found Near Pond, Mother Missing

सवाई माधोपुर में सनसनी: तालाब किनारे तीन मासूमों का मिला शव, मां संगीता गायब; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 03 Mar 2026 12:38 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 12:38 PM IST
सार

सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी के पास मीणा बड़ौदा गांव में तालाब किनारे तीन मासूम बच्चों के शव मिले। मां संगीता मीणा लापता है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच और महिला की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Crime News: Bodies of Three Children Found Near Pond, Mother Missing
तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगापुर सिटी के नजदीकी वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीणा बड़ौदा गांव में मंगलवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव के तालाब किनारे तीन मासूम बच्चों के शव संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले, जबकि उनकी मां संगीता मीणा लापता है। सूचना मिलते ही वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरपुर भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार संगीता मीणा (27) का पीहर आलमपुर, जिला करौली में है, जबकि उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले मीणा बड़ौदा निवासी प्रवीण मीणा से हुई थी। मृत बच्चों में दिव्या (5 वर्ष), भारती (3 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय दीपक शामिल हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  हीर-रांझा और लैला-मजनूं की गूंज के साथ जीवित है जयपुर तमाशा, 250 वर्षों से मंचित हो रही परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि संगीता को शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम संगीता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद से वह लापता है।

घटना के बाद अस्पताल में बच्चों के शव रखे हैं, लेकिन पिता और ससुराल पक्ष का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं मिला। फिलहाल पुलिस संगीता की तलाश में जुटी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed