{"_id":"67308b392fe721c33f0fbd1c","slug":"sawai-madhopur-uncle-and-nephew-who-went-fishing-in-banas-drowned-in-water-police-recovered-the-bodies-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : बनास नदी में मछली पकड़ने गए चाचा-भतीजा पानी में डूबे, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : बनास नदी में मछली पकड़ने गए चाचा-भतीजा पानी में डूबे, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव निकाले
Sun, 10 Nov 2024 04:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2024 04:00 PM IST
सार
बनास नदी में मछली पकड़ने गए दो लोगों की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कल मछली पकड़ने के लिए गए थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की, जिस पर नदी किनारे उनकी चप्पल और साइकिल पड़ी मिली।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के मलारना स्टेशन निवासी दो लोग बनास नदी में मछली पकड़ते हुए गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव निकाल लिए हैं। बताया जा रहा है कि कल दोपहर सलीम तथा उसका भतीजा अयान मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे लेकिन रात 9 बजे तक भी घर नहीं पहुंचे। ऐसे में परिवार वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, तब बनास नदी के किनारे उनकी चप्पल तथा साइकिल मौके पर मिली।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को भी दी। साथ ही अपने स्तर पर भी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी। सवेरे भी परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस भी मय जाप्ते के मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिस पर बनास नदी में लगभग 500 मीटर दूर दोनों के शव पुलिस को मिल गए, जिन्हें परिजनों की सहायता से नदी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक मछली बेचने का काम किया करते थे, जिसके चलते रोजाना नदी पर मछली पकड़ने आते थे लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन