फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Tigress Sultana was seen strolling on the roadside, tourists took lots of pictures

Sawai Madhopur : सड़क किनारे चहल कदमी करते दिखी बाघिन सुल्ताना, पर्यटकों ने ली भरपूर तस्वीरें

Wed, 09 Oct 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

रणथंभौर में टाइगर की एक झलक पाने के लिए मशक्कत करने वाले पर्यटकों के लिए आज दिन बहुत ही शानदार रहा। आज गणेश धाम से एंट्री के दौरान गेट पर ही पर्यटकों को टाइगर का दीदार हो गया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Tigress Sultana was seen strolling on the roadside, tourists took lots of pictures
बाघिन सुल्ताना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रणथंभौर नेशनल पार्क में जंगल भ्रमण कर टाइगर की एक झलक देखने के लिए मशक्कत करने वाले पर्यटकों की खुशी का आज सुबह सवेरे उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब गणेश धाम से एंट्री करने के दौरान रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग के समीप ही एंट्री गेट पर टाइगर के दीदार पर्यटकों को हो गए।

विज्ञापन


बाघिन सुल्ताना की चहल-कदमी सुबह-सवेरे मुख्य सड़क के नजदीक ही पर्यटकों को देखने को मिली। इस दौरान मुख्य सड़क के नजदीक ही पर्यटक वाहनों की कतारें लग गईं और टाइगर साइटिंग का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। साथ ही बाघिन सुल्ताना की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कीं।
विज्ञापन


दरअसल रणथंभौर के जोन नंबर पांच से निकलकर सिंह द्वार के करीब आए टाइगर ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर चहलकदमी की। इस दौरान जंगल भ्रमण पर जा रहे पर्यटकों एवं त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालु भी  टाइगर का दीदार करने सड़क पर रुक गए, जिससे कुछ देर के लिए यहां वाहनों की भीड़ भी लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को वहां से दूर किया। कुछ ही देर में टाइगर मुख्य सड़क से हट गया और सड़क किनारे चहलकदमी करने लगा। यहां इस दौरान टाइगर का मूवमेंट करीब 15-20 मिनट तक बना रहा, जिसके बाद टाइगर ने फिर से जोन नंबर पांच का रुख किया। इस पूरे समय के दौरान टाइगर ने पर्यटकों और अन्य लोगों को फोटो और वीडियो बनाने का भरपूर समय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed