फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Suspicious death of an employee working in the resort, sister expressed fear of murder

Sawai Madhopur : रिजॉर्ट में काम कर रहे कर्मचारी की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, बहन ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 20 Dec 2024 05:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 05:12 PM IST
सार

जिले के रणथंभौर स्थित एक रिजॉर्ट में शैफ की नौकरी कर रहे युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत होने के बाद मृतक की बहन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक की बहन का कहना है कि वह अपने काम से खुश नहीं था।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Suspicious death of an employee working in the resort, sister expressed fear of murder
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर स्थित जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ऋषिकेश, उत्तराखंड निवासी भारत चौधरी (30) के रूप में हुई है, जो होटल में शैफ के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


मृतक की बहन निशा चौधरी ने बताया कि बुधवार रात को उनकी भाई से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। भारत ने फोन पर बताया था कि वह अपने काम से खुश नहीं है और नौकरी बदलने का विचार कर रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। अगली सुबह होटल प्रबंधन ने निशा को फोन कर भारत की तबीयत खराब होने और उसे आईसीयू में भर्ती कराने की सूचना दी।
विज्ञापन


निशा और परिवार के लोग सवाई माधोपुर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि भारत का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। निशा ने आरोप लगाया कि शव पर चोट के निशान थे और मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने अपने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक की बहन का कहना है कि "मेरे भाई के शव पर चोट के निशान थे और होटल प्रबंधन सच छिपा रहा है। मुझे लगता है कि मेरे भाई की हत्या की गई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुधवार रात भारत ने होटल के तीन अन्य कर्मचारियों के साथ शराब पार्टी की थी। पार्टी के बाद सभी सोने चले गए। अगले दिन सुबह जब होटल कर्मचारियों ने भारत को देखा तो वह अचेत अवस्था में था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने मृतक की बहन निशा चौधरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed