फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Kalash Yatra on inauguration of Devnarayan fair, welcomed Mahamandaleshwar Shri Balkanandji

Sawai Madhopur : देवनारायण मेले के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा, महामंडलेश्वर श्री बालकानंदजी का स्वागत किया

Mon, 03 Feb 2025 07:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 07:12 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में घाटा नेनवाड़ी गांव में देवनारायण मेले का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस मेले के शुभारंभ अवसर पर महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद पहली बार यहां पधारे श्री बालकानंदजी महाराज का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Kalash Yatra on inauguration of Devnarayan fair, welcomed Mahamandaleshwar Shri Balkanandji
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की मित्रपुरा तहसील क्षेत्र के घाटा नेनवाड़ी गांव में लगने वाले तीन दिवसीय देवनारायण मेले का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट के महामंत्री पवन पोषवाल ने बताया कि आज सुबह मेले की शुरुआत से पहले प्रयागराज महाकुंभ में महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद पहली बार मित्रपुरा तहसील क्षेत्र में पधारे महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 संत शिरोमणि श्री बालकानंदजी महाराज का अलग-अलग जगह स्वागत किया गया।

विज्ञापन


सेवकों ने महामंडलेश्वर महाराज का बोरदा में, मित्रपुरा पेट्रोल पंप पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने, बस स्टैंड पर मोरन ग्राम पंचायत, जैन धर्मशाला में सर्वसमाज के कस्बेवासियों ने, अस्पताल के पास रुंगटी गांव ने, स्कूल के पास सैनी समाज ने, बीएसएनएल टावर के पास कुम्हार ढाणी पर, उदगांव गांव में और कुशलपुरा मोड़ पर स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद जींद की बावड़ी पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ शुरू हुई कलश यात्रा ने देव डूंगरी के चारों ओर परिक्रमा लगाई और पहाड़ पर स्थित देवनारायण मंदिर के शिवजी का जलाभिषेक किया। इसके पश्चात महामंडलेश्वर महाराज ने महाप्रसादी का शुभारंभ किया, जिसमें करीब 15 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महामंडलेश्वर श्री बालकानंद जी महाराज के स्वागत के लिए सेवकों ने 10 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली। इस आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए थानाधिकारी नरेश पोषवाल ने थाने के अलावा लाइन से 88 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त जाब्ता लगाया। साथ ही थाने से लेकर घाटा नेनवाड़ी तक विभिन्न पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed