{"_id":"6492cad9e5b9b68b54054788","slug":"sawai-madhopur-district-level-program-organized-on-yoga-day-in-police-line-administrative-officials-did-yoga-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: पुलिस लाइन में योग दिवस पर जिला स्तर का कार्यक्रम आयोजित, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: पुलिस लाइन में योग दिवस पर जिला स्तर का कार्यक्रम आयोजित, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योग
Wed, 21 Jun 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2023 03:34 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले में आज यानी बुधवार को 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान जिले के सभी उपखंड क्षेत्रों सहित जिला मुख्यालय पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन मैदान में योगा फोर वसुधेव कुटुम्बकम की थीम पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में आयोजित हुए जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा और पुलिस अफसरों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सुबह सात बजे से आठ बजे तक किया गया।
विज्ञापन
जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड्स, नेहरू युवा केन्द्र विभाग के सभी कार्मिक और वॉलंटियर्स भी शामिल हुए।
विज्ञापन
योगाभ्यास के दौरान प्रशिक्षित योग गुरु द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने योगाभ्यास में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, ताकि हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहना अति आवश्यक है और शारीरिक-मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने में योग की बेहत कारगर साबित हो रहा है। आज भारत ही नहीं, पूरा विश्व योग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को कुछ समय निकालकर प्रतिदिन योग आवश्यक रूप से करना चाहिए।
उपखंड स्तर पर यहां हुए योगाभ्यास कार्यक्रम...
जिला मुख्यालय सहित इसके उपखण्ड बौंली के जगत शिरोमणि सेवा संस्थान, उपखंड गंगापुर सिटी, मलारना डूंगर, खण्डार, वजीरपुर, बामनवास और चौथ का बरवाड़ा के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों में 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।